फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One and a half thousand seats vacant even after the second merit

दूसरी मेरिट के बाद भी डेढ़ हजार सीट खाली

Sat, 24 Oct 2020 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
One and a half thousand seats vacant even after the second merit
दूसरी मेरिट के बाद भी डेढ़ हजार सीट खाली
विज्ञापन

बिजनौर। आईटीआई में दूसरी मेरिट सूची से दाखिला लेने की समय सीमा आज समाप्त हो गई है। जिले के आईटीआई में डेढ़ हजार से अधिक सीट अभी खाली हैं। निजी आईटीआई में मात्र 25 फीसदी सीटों पर दाखिले हुए हैं। महिलाएं कई ट्रेड में दाखिला लेने नहीं आ रही हैं।
जिले में पांच राजकीय और 17 निजी आईटीआई हैं। शासन ने आईटीआई प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए दो मेरिट सूची जारी की है। दूसरी सूची से दाखिला लेने की आखिरी तारीख 22 अक्टूबर थी। राजकीय आईटीआई की 1960 सीटों पर 1265 दाखिले हो गए हैं। इस प्रकार राजकीय आईटीआई की करीब 65 प्रतिशत सीट भर गई हैं। राजकीय आईटीआई बिजनौर में सबसे अधिक, नगीना में सबसे कम दाखिले हैं। निजी आईटीआई में दाखिलों की स्थिति बहुत खराब हैं। निजी आईटीआई में 1200 सीट पर मात्र 300 दाखिले हुए हैं। मात्र 25 प्रतिशत सीट भरी हैं। अभ्यर्थी राजकीय आईटीआई में दाखिले को वरीयता दे रहे हैं। महिलाओं के लिए आरक्षित कोस्मेटोलॉजी, सेविंग टैक्नालॉजी तथा ड्रेस मेंकिग ट्रेड में दाखिले बहुत कम हुए है। अधिकांश सीट खाली पड़ी हैं।
विज्ञापन

अब शासन ने उन अभ्यर्थियों से जिनका चयन प्रथम व द्वितीय मेरिट सूची से नहीं हुआ है, विकल्प मांगे हैं। अभ्यर्थी 25 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक संस्थान व व्यवसाय का विकल्प परिषद की वेबसाइट www,scvtup,in पर दे सकते हैं। अभ्यर्थी को अपना मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, वर्ग आदि अंकित करना अनिवार्य है। विस्तृत जानकारी राजकीय आईटीआई बिजनौर के वरिष्ठ सहायक राकेश शर्मा से मोबाइल नंबर 9897638638 से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed