फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One and a half month old child dies due to lack of treatment in train

ट्रेन में इलाज न मिलने से डेढ़ माह के बच्चे की मौत

Sat, 26 Feb 2022 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
One and a half month old child dies due to lack of treatment in train
नजीबाबाद : सफर के दौरान पुत्र को गंवाने वाली बदहवास मां और नानी। - फोटो : NAZIBABAD
ट्रेन में इलाज न मिलने से डेढ़ माह के बच्चे की मौत
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। सियालदह एक्सप्रेस में डेढ़ माह के मासूम की समय से इलाज न मिलने के कारण मौत हो गई। रेलवे स्टाफ ने नजीबाबाद में ट्रेन रोककर बच्चे का अंतिम संस्कार कराया और परिजनों को दूसरी ट्रेन से बैठाकर रवाना किया। शुक्रवार शाम को अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही ट्रेन को रोककर एक बुखार पीड़ित बालक को उपचार दिलाया गया।
मधुबनी बिहार निवासी गंभीरा देवी अपनी विवाहित पुत्री रितु मिश्रा और उसके तीन बच्चों के साथ सियालदह एक्सप्रेस से अंबाला से कोलकाता जा रही थी। ट्रेन के एस-4 कोच में सवार रितु मिश्रा के डेढ़ माह के पुत्र की शुक्रवार सुबह 5.45 बजे तबीयत खराब हो गई। कोच में सवार यात्री ने रेलवे के हेल्पलाइन पर सूचना दी, लेकिन सहारनपुर से नजीबाबाद तक मेडिकल सुविधा नहीं मिली। नजीबाबाद स्टेशन पर ट्रेन रोककर रेलवे स्टाफ और आरपीएफ ने बालक को स्टेशन के निकट प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

डेढ़ माह में रितु ने गंवाए दो मासूम
नजीबाबाद। मधुबनी बिहार की रितु मिश्रा पर डेढ़ माह के भीतर दो लाडलों को गंवाने से मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। रितु के दो पुत्रियां तीन वर्षीय सोनम और पांच वर्षीय शिवानी के बाद डेढ़ माह पूर्व जुड़वा बेटों ने जन्म लिया था। जुड़वा में एक बेटे की मौत जन्म के समय हो गई जबकि दूसरा बेटे की मौत ट्रेन में सफर के दौरान हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रितु मिश्रा का कहना है कि सफर के दौरान उसका लाडला पूरी तरह स्वस्थ था लेकिन अचानक ईश्वर ने उसे छीन लिया। रितु अपनी मां के साथ चंडीगढ़ में अपनी बहन के यहां रहकर उपचार करा रही थी। इसी दौरान पुत्र रत्न प्राप्त हुए। खुशी चंद पलों उसके साथ रही। रितु और उसकी मां गंभीरा देवी को इस बात का मलाल है कि पिता चंदन कुमार मिश्रा दोनों बेटों में से किसी की शक्ल तक नहीं देख पाए। सीएमआई आरके सिंह के निर्देश पर प्रभारी सीआईटी प्रवेश बरनवाल स्टाफ के अन्य सदस्यों व परिजनों को साथ लेकर मालन नदी के तट पर पहुंचे और मासूम को दफनाया। इसके बाद परिवार को अकाल तख्त ट्रेन से कोलकाता पहुंचाने की व्यवस्था की गई। इस दौरान सियालदाह एक्सप्रेस को करीब 20 मिनट तक स्टेशन पर रुकना पड़ा।
रेलवे ने नहीं की कोई चूक-सीएमआई
नजीबाबाद। स्टेशन के सीएमआई आरके सिंह ने बताया कि कंट्रोल से सूचना मिलते ही नजीबाबाद स्टेशन पर परिवार को उतारकर तत्काल बीमार बालक को प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया। संभवत मासूम की मौत नजीबाबाद स्टेशन से पूर्व हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद कंट्रोल को जिस समय सूचना मिली थी तत्काल कार्रवाई की गई। नजीबाबाद स्टेशन पर उपचार दिलाया जाता लेकिन उससे पर मासूम की मौत हो चुकी थी।
बुखार से पीड़ित बच्चे के उपचार के लिए रुकी रनथ्रू ट्रेन
नजीबाबाद। अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही रनथ्रू ट्रेन को नजीबाबाद स्टेशन पर रोककर एक बीमार बच्चे को उपचार दिया गया। इस दौरान ट्रेन करीब 15 मिनट स्टेशन पर रुकी।

अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही रनथ्रू ट्रेन में सफर कर रहे एक बच्चे को बुखार की शिकायत पर उपचार के लिए शुक्रवार को नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर रोका गया। मुरादाबाद कंट्रोल की सूचना पर ट्रेन आने से पहले ही रेलवे चिकित्सक डॉ.संजीव सैनी टीम के साथ स्टेशन पर मौजूद रहे। ट्रेन रुकते ही रेलवे की ओर से बुखार से पीड़ित बच्चे आशीष को शाम लगभग पांच बजे नजीबाबाद स्टेशन पर उपचार दिया गया। इस दौरान ट्रेन लगभग 15 मिनट नजीबाबाद रुकी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed