{"_id":"6876a13e3b40652f51025877","slug":"on-the-lines-of-delhi-traffic-police-is-giving-signals-with-red-and-blue-torch-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-154803-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दिल्ली की तर्ज पर लाल-नीली टॉर्च से सिग्नल दे रही यातायात पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दिल्ली की तर्ज पर लाल-नीली टॉर्च से सिग्नल दे रही यातायात पुलिस
Wed, 16 Jul 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। यूं तो कांवड़ यात्रा में तमाम इंतजाम पुलिस ने किए हैं मगर अबकी बार दिल्ली पुलिस की तर्ज पर बिजनौर में यातायात पुलिस ने व्यवस्था की है कि सूनसान जगहों पर खड़े पुलिसवालों को ट्रैफिक सिग्नल टॉर्च और रिफलेक्टर जैकेट दी हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर जिले में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू है। जिले की अलग अलग सड़कों पर कुल 23 जगहों से वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है। जिनके मार्ग को बदला जा रहा है। डायवर्जन के लिए इन 23 जगहों पर पुलिस भी तैनात है।
अब दिन में तो हाथ से इशारा करके ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया जाता था। मगर रात में खासी दिक्कत बनी थी ऐसे में बिजनौर पुलिस ने दिल्ली से 300 ट्रैफिक सिग्नल टॉर्च मंगाई गई हैं। एक टॉर्च में लाल और नीली दोनों तरह की रोशनी निकलती है। नीली रोशनी जलाकर वाहनों को रवाना करने का इशारा किया जाता है जबकि लाल रोशनी से रुकने या मुड़ने का। इसके साथ ही टॉर्च लेकर खड़े होने वाले पुलिसकर्मियों को 300 रिफ्लेक्टर जैकेट भी दी गई हैं। जिससे वाहन चालकों को सामने खड़ा पुलिसवाला नजर आ सके।