फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   On suspicion of theft in Bijnor teenager was made bald and roamed on road

Bijnor News: चोरी के शक में किशोर को गंजा कर मोहल्ले में घुमाया, आरोपियों की पहचान करने में जुटी पुलिस

Mon, 27 Jun 2022 12:23 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 27 Jun 2022 12:23 AM IST
सार

यह मामला स्योहारा शहर का है। जहां चोरी के शक में एक किशोर के साथ लोगों ने पहले तो मारपीट की और फिर उसे गंजा कर सड़क पर घुमाया।  किशोर को गंजा कर घुमाए जाने का तमाशा भीड़ देखती रही लेकिन किसी ने उसे छुड़ाया नहीं। पुलिस किशोर को गंजा कर घुमानें वालों का चिन्हित करने में जुट गई है। रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
On suspicion of theft in Bijnor  teenager was made bald and roamed on road
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिजनौर के स्योहारा में भीड़ में शामिल पंचों ने अजीब फरमान सुनाया। चोरी के शक में पकड़े गए किशोर को गंजा कर दिया। गंजा करने के बाद किशोर का मोहल्ले की गलियों में घुमाया गया। तमाशबीन बनी भीड़ भी इस फरमान के आगे बेबस बन हंसते-मुस्कुराते चेहरों के साथ पूरा नजारा देखती रही। इस बीच न किशोर की दलील सुनी गई, न ही उसकी मजबूरी जानने की कोशिश हुई।

विज्ञापन


दरअसल शनिवार को आरएसपी मार्ग पर एक रेस्टोरेंट में एक किशोर को दुकानदार ने पकड़ लिया। चाय समोसे की इस दुकान में किशोर को गल्ले से पैसे चोरी करने के शक में पकड़ा। देखते ही देखते आस-पास के दुकानदारों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने किशोर के साथ मारपीट की। काफी देर तक मारपीट करने के बाद किशोर को गंजा कर दिया गया। इसके बाद किशोर को पूरे मोहल्ले की गलियों में घुमाया गया। हालांकि इस बीच किशोर यह कहता रहा कि उसने कोई चोरी नहीं की है। गलियों में किशोर को गंजा कर घुमाए जाने का तमाशा भीड़ देखती रही लेकिन किसी ने उसे छुड़ाया नहीं। यूं तो किशोर को पहले ही पुलिस के हवाले किया जाना चाहिए था लेकिन भीड़ ने पुलिस का इंतजार किए बिना ही मारपीट करते हुए किशोर को गंजा करते हुए घुमाया। बाद में खुद पर कार्रवाई के डर से दुकानदार ने किशोर के खिलाफ कोई तहरीर नहीं सौंपी। उधर पुलिस किशोर को गंजा कर घुमानें वालों का चिन्हित करने में जुट गई है। रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


चोरी के शक में पकड़कर किशोर के साथ मारपीट करने और गंजा करने के मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। एएसपी पूर्वी को मामले की जांच के लिए भेजा गया है। -डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed