{"_id":"6553abb385929c4f6f001e08","slug":"on-hearing-the-name-of-the-mla-the-police-issued-a-challan-of-rs-6500-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-14250-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: विधायक का नाम सुनते ही पुलिस ने काटा 6500 रुपये का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: विधायक का नाम सुनते ही पुलिस ने काटा 6500 रुपये का चालान
विज्ञापन
सपा विधायक मनोज पारस के निजी सहायक ने लगाया आरोप
विधायक ने जताई नाराजगी, थाना प्रभारी ने मामला शांत कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना (बिजनौर)। सपा विधायक मनोज पारस के निजी सहायक का चित्तौड़गढ़ चौकी प्रभारी ने 6500 का चालान काट दिया। आरोप है कि विधायक का नाम बताने पर भी उसकी नहीं सुनी गई। सूचना मिलने पर गुस्साए विधायक ने मौके पर पहुंचकर अपनी नाराजगी दर्ज कराई। थाना प्रभारी के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
विधायक मनोज पारस के निजी सहायक रंजीत कुमार मंगलवार दोपहर बाइक से कैंप कार्यालय आ रहा था। उसकी बाइक पर दो अन्य व्यक्ति भी सवार थे। चित्तौड़गढ़ पुलिस चौकी पर चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने उसका 500 रुपये का चालान काट दिया। रंजीत ने बताया कि वह नगीना विधायक का पीए है। आरोप हैं कि चौकी इंचार्ज ने 1000 और 5000 हजार रुपये के दो अतिरिक्त चालान और काट दिए। इस बात की सूचना विधायक मनोज पारस को मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंच गए और नाराजगी जताई। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ठ ने विधायक को समझा कर मामला शांत कराया।
थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ठ का कहना हैं कि गलतफहमी के चलते ऐसा हुआ है। उधर, विधायक मनोज पारस ने कहा कि मुद्दा चालान का नहीं है बल्कि पुलिस के व्यवहार का हैं।