{"_id":"693324c2d08b66240506bcaf","slug":"on-asifs-information-delhi-police-recovered-the-pistol-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-166750-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आसिफ की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस ने बरामद किया पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आसिफ की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस ने बरामद किया पिस्टल
Sat, 06 Dec 2025 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़/रेहड़ (बिजनौर)। पंजाब के गुरदासपुर में ग्रेनेड हमले के बाद गिरफ्तार किए गए आसिफ को रिमांड पर लेकर दिल्ली पुलिस शुक्रवार को बिजनौर पहुंची। उसकी निशानदेही पर एक पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए गए।
शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे दिल्ली पुलिस आरिश उर्फ आसिफ निवासी गांव मच्छ मार को लेकर उसके गांव पहुंची। करीब डेढ़ घंटे तक उसके घर में तलाशी ली। बता दे 25 नवंबर को पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस स्टेशन के बाहर ग्रेनेड से हमले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हरगुनप्रीत सिंह उर्फ गुरकरणप्रीत (19) निवासी फिरोजपुर पंजाब, विकास प्रजापति उर्फ बेटू (19) निवासी दतिया मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कियाथा। इनसे पूछताछ के आधार पर बीते रविवार को पुलिस ने आसिफ उर्फ आरिश (22) निवासी गांव मच्छमार को भी गिरफ्तार कर लिया था।
दिल्ली पुलिस के अनुसार आसिफ ढाई महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिये भट्टी के संपर्क में आया। भट्टी ने उसे पंजाब में ग्रेनेड फेंकने का निर्देश दिया और उसे तस्वीरें और लोकेशन मैप भेजा था। शहजाद भट्टी ने अगले निर्देशों का इंतजार करने को कहा था। उधर, आसिफ के पिता अल्ताफ ने बताया था कि आसिफ आठ नवंबर को औरंगाबाद से काशीपुर आ गया था।
विज्ञापन
घर लौटने के बाद से उस पर पंजाब जाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। यह भी मेसेज भेजा गया कि पंजाब चले आओ, किराया हम भिजवा देंगे। उधर 24 नवंबर को आसिफ ने अपना फोन बंद कर लिया। फोन बंद करने के बाद ही अगले दिन पंजाब में हैंड ग्रेनेड फेंका गया।
अल्ताफ ने बताया कि आसिफ से लगातार कहा जा रहा था कि अगर बात नहीं मानी तो परिवार को जान से मार देंगे। उधर पुलिस की जांच में सामने आया था कि विकास को 25 हजार रुपये भी भेजे गए थे। सीओ आलोक सिंह ने बताया दिल्ली पुलिस ने आरोपी के घर से एक पिस्टल व पांच कारतूस बरामद किए है।