फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Old pensioners should be brought under the 8th Pay Commission limits.

Bijnor News: आठवें वेतन आयोग की सीमा में लाए जाएं पुराने पेंशनर

Wed, 22 Apr 2026 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Old pensioners should be brought under the 8th Pay Commission limits.
बिजनौर। प्रांतीय आह्वान पर सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के बैनर तले कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम 10 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। उन्होंने पुराने पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग की सीमा में लाने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शिवध्यान सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने वित्त विधेयक 2025 में पेंशनरों में तिथि के आधार पर विभेद करने एवं केंद्रीय आठवें वेतन आयोग के नोटिफिकेशन में पेंशन का मामला न भेजे जाने से पेंशनरों में भारी असंतोष व्याप्त है। केंद्र सरकार इस पर पुनर्विचार कर नोटिफिकेशन जारी करे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि वित्त विधेयक 2025 में पेंशनरों में तिथि के आधार पर विभेद पैदा करने वाले अंश को हटाते हुए पुराने पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग की सीमा में लाया जाए।
विज्ञापन

जिला मंत्री योगेश्वर ने कहा कि पेंशन उच्चतम न्यायालय के पूर्ण पीठ के निर्णय अनुसार लंबी सेवा अवधि का लंबित वेतन है। इसलिए पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाए। इसके अलावा पेंशन को आयकर से मुक्त रखने, वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में पहले की तरह 50 प्रतिशत की छूट देने सहित अन्य मांग की। वहीं, धरने में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी अपना समर्थन दिया। इस मौके पर शशिकांत मिश्रा, देशराज सिंह, योगेंद्र पाल सिंह, बलवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह मलिक, गिरिराज सिंह, क्रांति कुमार शर्मा, बलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed