{"_id":"63504a6833994d5f465e67d0","slug":"old-man-dies-in-fight-in-mominpur-lal-bijnor-news-mrt6103427182","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोमिनपुर लाल में मारपीट में वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोमिनपुर लाल में मारपीट में वृद्ध की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोमिनपुर लाल में मारपीट में वृद्ध की मौत
नहटौर। गांव फुलसंदा के मौजा मोमिनपुर लाल उर्फ नया गांव में जंगल में पानी को लेकर विवाद में गाली-गलौज के बाद धक्का मुक्की के दौरान गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई। पहले परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। बाद में पुलिस के समझाने पर पोस्टमार्टम के लिए तैयार हो गए।
गांव फुलसंदा के मौजा मोमिनपुर लाल उर्फ नया गांव निवासी 70 वर्षीय महावीर सिंह व परिवार के भतीजे मूला सिंह के बीच खेत में पानी निकालने को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी को लेकर घर पर ही महावीर सिंह व मूला सिंह के बीच कहासुनी और गाली-गलौज के बाद धक्का मुक्की होने के दौरान महावीर सिंह नीचे गिर गया। उसे निजी चिकित्सक के ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। मामला परिवार के बीच होने को लेकर परिजनों ने पहले शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। सीओ धामपुर इंदु सिद्धार्थ भी मौके पर पहुंचीं और परिवार के लोगों को समझाया, जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कोतवाल पंकज तोमर का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।