{"_id":"66522d8b117941061a066fab","slug":"old-man-consumed-poison-for-not-returning-loan-died-in-hospital-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-124233-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: उधार न लौटाने पर वृद्ध ने खाया जहर, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: उधार न लौटाने पर वृद्ध ने खाया जहर, अस्पताल में मौत
विज्ञापन
गांव फरीदाबाद उर्फ फरीदपुर का मामला, एक ग्रामीण को दिए 1.30 लाख रुपये उधार
संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर (बिजनौर)। उधार दी गई रकम लौटाने से मना करने से क्षुब्ध होकर गांव फरीदपुर निवासी लाल सिंह (58) ने जहर खा लिया। सीएचसी में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उधार लेने वाले शख्स पर अस्पताल में पहुंच कर परिजनों को धमकाने का भी आरोप है।
परिजनों के मुताबिक गांव फरीदाबाद उर्फ फरीदपुर निवासी लोकेश पुत्र राजेश ने लाल सिंह पुत्र निहाल सिंह से दो माह पूर्व 1.30 लाख रुपये उधार लिए थे। एक सप्ताह में लौटने का वादा किया था। बार बार मांगने पर भी वह पैसे नहीं लौटा रहा था। शुक्रवार को भी उसने लोकेश से रकम मांगी थी। लोकेश ने रकम देने से साफ मना कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर लाल सिंह ने जहर खा लिया। हालात बिगड़ने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।
यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत में सुधार दिखाई दिया। आरोप है कि इसी दौरान रात में लोकेश अपने परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचा और लाल सिंह व उसके पुत्र को धमकाने लगा। जिस पर परिजन लाल सिंह की छुट्टी कराकर घर आ गए। शनिवार को घर पर लाल सिंह तबियत फिर से बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सोलंकी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।