फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Officials will hear complaints from 9 am to 11 pm

अधिकारी सुबह नौ से 11 बजे तक सुनेंगे शिकायतें

Fri, 28 Apr 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 28 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में सभी अधिकारी अब अपने कार्यालयों में सुबह नौ से 11 बजे तक जनता की शिकायतें सुनेंगे। इन शिकायतों का 15 दिन के अंदर निस्तारण कर शासन को अवगत कराया जाएगा। मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष जनता दरबार में आने वाली शिकायतों में अधिकतर कानून व्यवस्था, भूमि पर कब्जे, संपत्ति विवाद, पात्र व्यक्तियों को आवास न मिलने, अनेक तरह की पेंशन न मिलने, छात्रवृत्ति/पेंशन न मिलने, बीपीएल कार्ड न बनाए जाने तथा स्कूलों द्वारा अधिक फीस वसूलने से संबंधित हैं।
विज्ञापन


इनका निस्तारण डीएम, एसएसपी/एसपी स्तर से किया जा सकता है। कभी-कभी इन छोटी-छोटी समस्याओं का निस्तारण न होने पर नागरिक उग्र रूप धारण कर लेते हैं और कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती पैदा हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी समस्याओं का जिला स्तर पर ही 15 दिन के अंदर निस्तारण कर दिया जाए तो जनता का शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्यालय में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक जनता की शिकायतें सुनकर हर महीने की 16 व एक तारीख तक उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने भी इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed