फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Officials to stop erosion from rivers'

‘नदियों सेे होने वाले कटान को रोकें अधिकारी’

Fri, 10 Sep 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
'Officials to stop erosion from rivers'
‘नदियों सेे होने वाले कटान को रोकें अधिकारी’
विज्ञापन

धामपुर। सिंचाई विभाग मुरादाबाद मंडल के मुख्य अभियंता आरपी सिंह ने धामपुर डिवीजन के अधिशासी अभियंता को कालागढ़ में बरसाती नदियों में आए उफान से हो रहे कटाव को रोकने के निर्देश दिए हैं। कहा कि कटान किसी भी दशा में नहीं होना चाहिए। उन्होंने विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य अभियंता आरपी सिंह ने वार्ता के दौरान कहा कि पहाड़ों पर निरंतर बारिश होने से रामगंगा बांध का स्तर बढ़ता जा रहा है। वहां पर जो बरसाती नदियां हैं। उनमें उफान आ रहा है। लोगों की शिकायत मिल रही है कि विभाग के अधिकारी मौके पर जाकर संतोषजनक कार्य नहीं कर रहे है, जबकि कटाव को रोकने की दिशा में हरसंभव प्रयास करने का काम विभाग के अधिकारियों का है। उन्होंने ने बताया कि वह भी जल्द ही क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। विभाग का कार्य जनता को राहत देना है।
विज्ञापन

उधर, धामपुर रामगंगा कालोनी के सरकारी आवासों की दशा बेहद खराब है। यहां पर रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का कहना है कि डिवीजन के अधिकारी अपने आवासों की तो मजबूती के साथ मरम्मत करा रहे हैं, जबकि अन्य आवासों की बदहाली को दूर करने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। कालोनी के कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता से सरकारी आवासों में प्राइवेट तौर पर रहने वालों को बाहर का रास्ता दिखाने की मांग की है। बताया गया कि कालोनी में किसी ने बरसाती के नाले को मिट्टी से बंद कर दिया, जिसके कारण कालोनी के अधिकांश आवासों में पानी घुसने को कर्मचारियों का काफी नुकसान हुआ है। शोर मचाने के बाद भी अधिकारियों ने उनकी कोई सुध नहीं ली। मुख्य अभियंता ने मामले को गंभीरता से लेकर जल्द ही निदान कराने का प्रयास करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed