{"_id":"653020d72a79bd34860f2e76","slug":"officials-surrounded-the-problem-of-waterlogging-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-12805-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जलभराव की समस्या को लेकर किया अधिकारियों का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जलभराव की समस्या को लेकर किया अधिकारियों का घेराव
विज्ञापन
बिजनौर, राजा का ताजपुर। जलभराव की समस्या से जूझ रहे गांव वालों ने अधिकारियों का घेराव किया। इन्होंने अधिकारियों को मौके पर ले जाकर जलभराव का मुआयना कराया। जिस पर अधिकारियों ने ग्राम प्रधान को दिशा निर्देश दिए। दरअसल विकास विभाग के अधिकारी गांव में चंदन के पौधों का वितरण करने के लिए पहुंचे थे। वहीं अफसरों ने पंचायत भवन के परिसर में पुस्तकालय भवन की नींव रखी।
बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर घर चंदन पेड़ लगाओ अभियान में तेजी लाते हुए पंचायत भवन ताजपुर में पहुंचकर जिला ग्राम विकास अधिकारी अरविन्द कुमार, एडीपीआर ओ छवीनाथ, बीडीओ सर्वेश कुमार ने गांव वालों को चंदन व केजरिना के पौधों का वितरण किया। ताजपुर ग्राम पंचायत में तीन सौ पौधे वितरण करने का लक्ष्य है। पौधों के रख रखाव के बारे में जानकारी दी। नर्सरी के डायरेक्टर बब्लू सैनी ने बताया चंदन पौधा लगाने के लिए आधा फीट गहरा गड्ढा खोदा जाता है इस अधिक पानी की जरूरत नहीं होती है। इसके बाद जिला ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान फरहाना परवीन ने पुस्तकालय भवन की नींव रखी। इसी के साथ नवनिर्मित खेलकूद मैदान का निरीक्षण किया।
उधर, रास्ते में जलभराव से पीडि़त ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने समस्या को उठाया। अधिकारियों को मौके पर ले गए। बताया कि चार माह से इस मार्ग पर जलभराव को झेल रहे हैं। आने जाने वालों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है जिला ग्राम विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधान को नाले की सफाई करने का आदेश दिया।