{"_id":"63640755907f087e25623ce4","slug":"officials-are-not-getting-possession-of-government-property-free-dhampur-news-mrt612081744","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी नहीं करा रहे सरकारी संपत्ति को कब्जा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी नहीं करा रहे सरकारी संपत्ति को कब्जा मुक्त
विज्ञापन

धामपुर। नागरिकों ने पालिका के अधिकारियों पर सरकारी संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराने में रुचि न लेने की शिकायत एसडीएम मनोज कुमार सिंह से की है।
नगर के दिनेश कुमार, करन सिंह, रवि कुमार ने एसडीएम मनोज कुमार सिंह से की शिकायत में बताया कि धामपुर पालिका में अधिकारियों की ओर से सरकारी संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराने में रुचि नहीं ली जा रही है। कई स्थानों पर अभी भी अतिक्रमण और अवैध कब्जे हैँ। अब तक जो अभियान चला है। वह केवल दिखावा ही रहा है। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने जल्द ही समस्या का निदान कराने का भरोसा दिया है। कहा कि यदि ऐसा है तो जांच कर जल्द ही बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जों को मुक्त कराया जाएगा। संवाद