फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Officers should take contract tracing seriously

कांट्रेक्ट ट्रेसिंग का कार्य गंभीरता से करें अधिकारी

Thu, 03 Sep 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Officers should take contract tracing seriously
कांट्रेक्ट ट्रेसिंग का कार्य गंभीरता से करें अधिकारी
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने सीएमओ को निर्देशित किया कि कांट्रेक्ट ट्रेसिंग कार्य में कार्यरत टीमों के साथ संबंधित लेखपाल अथवा पंचायत सेक्रेट्री को शामिल करना सुनिश्चित करें। इससे कांट्रेक्ट ट्रेसिंग का कोई भी केस छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज छूटता है, तो संबंधित के परिवार एवं समाज के अन्य लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाएगा।

उन्होंने निर्देश दिए कि कांट्रेक्ट ट्रेसिंग को सुनिश्चित करने के लिए एमओआईसी को उप जिलाधिकारियों से संपर्क करने के लिए निर्देशित करें। एक सितंबर को कुल 57 कोरोना संक्रमित केस पाए गए। नए मरीजों को मिलाकर जिले में कुल 519 एक्टिव केस मौजूद हैं। अब तक कुल 22 व्यक्ति कोरोना से मौत हो चुकी है। अब तक विदेश से कुल 1892 यात्री बिजनौर आए हैं, जिनमें से 1488 लोगों को 21 दिन क्वारंटीन समय पूर्ण कराया जा चुका है। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव, एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह, उप जिला मजिस्ट्रेट परमानंद झा, जिला अस्पतपाल के सीएमएस डॉ. ज्ञानचंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed