फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Officers ran on information about restricted fishing

Bijnor News: प्रतिबंधित मछली पालन की सूचना पर दौड़े अफसर

Mon, 31 Jul 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 31 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Officers ran on information about restricted fishing
राजा का ताजपुर/गजरौला शिव/ बिजनौर। मछली पालन एक रोजगार के रूप में उत्पन्न हो रहा है। जिले में करीब आठ सौ तालाबों में मछली पालन हो रहा है। जिले के नजीबाबाद, धामपुर क्षेत्र में 70 प्रतिशत मछली पालन किया जा रहा है, जबकि जनपद के अन्य क्षेत्रों में 30 प्रतिशत तालाबों में मछली पालन हो रहा है।
विज्ञापन

जनपद के कुछ तालाबों में प्रतिबंधित मछली पालन करने के आरोप लगते हैं। शिकायत पर रविवार को मत्स्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और कई तालाबों की जांच की। रविवार को ताजपुर स्थित कई तालाबों में प्रतिबंधित मछली मंगूरा का पालन होने की शिकायत की गई थी। शिकायत पर जिला मत्स्य अधिकारी संतोष कुमार, फील्ड ऑफिसर साजिद अहमद रविवार को जिला पंचायत सदस्य इमरान अहमद के तालाब पर पहुंचे। जहां उन्होंने तालाब में जाल डलवाकर मछलियां पकड़वाईं।
विज्ञापन

जांच पड़ताल में तालाब में प्रतिबंधित मछली का पालन नहीं पाया गया। मत्स्य अधिकारी संतोष कुमार ने बताया तालाबों में प्रतिबंधित मछली नहीं मिली है। थाई, मंगूरा मछली प्रतिबंधित है। देसी मंगूरा मछली प्रतिबंधित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed