फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Officers raided eight industrial units in the district

Bijnor News: अफसरों ने जिले की आठ औद्योगिक इकाइयों पर की छापामारी

Sun, 25 Aug 2024 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Officers raided eight industrial units in the district
-स्टाक से ट्रेक्निकल ग्रेड यूरिया का लिया एक नमूना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनपद में संचालित आठ औद्योगिक इकाइयों पर कृषि विभाग एवं उपजिलाधिकारी की संयुक्त टीमों ने रविवार को छापेमारी की। संयुक्त टीम ने आठ इकाइयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में एक औद्योगिक इकाई में कार्य बंद पाया। छापामार कार्रवाई के दौरान मै. जगदम्बा वुड इण्डस्ट्रीज अम्हेड़ा रोड चांदपुर के स्टाक से ट्रेक्निकल ग्रेड यूरिया का एक नमूना लिया।
उप कृषि निदेशक गिरीश चंद ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार एसडीएम व कृषि अधिकारियों की संयुक्त टीम ने जिले के 8 औद्योगिक इकाइयों यथा मै. सुपर बोर्ड इण्डस्ट्रीज दारानगर गंज रोड बिजनौर, मै. जगदम्बा वुड इण्डस्ट्रीज अम्हेडा रोड, चान्दपुर, मै. अम्बिका बोर्ड इण्डस्ट्रीज जालबपुर गुदड नजीबाबाद, मै. ताज बोर्ड इण्डस्ट्रीज कोतवाली रोड नजीबाबाद, मै. सेठी बोर्ड इण्डस्ट्रीज, बुन्दकी रोड नजीबाबाद, मै. शिवा आद्योगिक संस्थान घोसीपुरा नजीबाबाद, मै. नाज प्लाईवुड जलालाबाद नजीबाबाद, मै. मंगला प्लाईवुड नगीना रोड बिजनौर पर छापामार कार्रवाई की।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि कार्रवाई के दौरान प्लाईवुड की चार औद्योगिक इकाइयों में टेक्निकल ग्रेड यूरिया एवं 3 औद्योगिक इकाइयों फार्मेल्डीहाइड यूरिया एवं मैदे से बनाकर मेलतिन का प्रयोग होता हुआ पाया गया। बताया कि जांच के समय समस्त फैक्ट्री के संचालक को अनुदानित यूरिया के प्रयोग न किए जाने के संबंध में सचेत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed