फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   officers raid

छापेमारी से शराब माफिया में हड़कंप

Fri, 13 May 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 13 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
धामपुर। एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में दो सीओ सर्किल के छह थानों की पुलिस, आबकारी विभाग के अधिकारियों ने पीएसी को साथ लेकर अफजलगढ़, हरेवली और बढ़ापुर क्षेत्र खादर के दर्जनों में गांवों में शराब माफिया की धरपकड़ को छापेमारी की। 
विज्ञापन

छापेेमारी से क्षेत्र में शराब के  अवैध धंधे से जुडे़ लोगों में हड़कंप गई। पुलिस ने 65 हजार लीटर लाहन नष्ठ  कराया। तैयार 800 लीटर कच्ची शराब को बिखरवा दिया। इस दौरान गांव मघपुरी से दो शराब माफियाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

एसडीएम ने दुहराया  कि वे क्षेत्र में कहीं पर भी कच्ची शराब की बिक्री नहीं होने देंगे। उन्होंने बृहस्पतिवार को अफजलगढ़ क्षेत्र की आंदोलनकारी महिलाओं को बिजनौर में  डीएम से मिलने जाते वक्त नहीं रोका था। उन्होंने तो केवल महिलाओं से वार्ता  कर उनकी समस्या का निदान खोजने को बातचीत के लिए रोका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छापेमारी में वह स्वयं भी पुलिस और पीएसी के साथ रहे। करीब एक दर्जन से ज्यादा गांवों में  पुलिस ने छापेमारी की। गांव मघपुरी से दो व्यक्ति गुरमीत और जसपाल को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि यह काफी समय से क्षेत्र में कच्ची शराब तैयार कर करते आ रहे है। धामपुर और अफजलगढ़  सीओ अशोक यादव व यशपाल  भी छापेेमारी में शामिल रहे। महिलाओं के आंदोलन को प्रशासन ने चुनौती के रूप  में स्वीकार किया। पुलिस और प्रशासन अब क्षेत्र में शराब का अवैध कारोबार  नहीं पनपने देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed