{"_id":"65317400edc123e44e065a54","slug":"officers-filled-11-samples-notice-issued-after-finding-shop-closed-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-12901-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अफसरों ने 11 नमूने भरे, दुकान बंद मिलने पर नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अफसरों ने 11 नमूने भरे, दुकान बंद मिलने पर नोटिस जारी
विज्ञापन
-उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठानों और गोदामों पर छापामार की
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शासन के निर्देश पर अफसरों ने जनपद के उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठानों एवं गोदामों पर छापामार की कार्रवाई की। अफसरों ने 36 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने 11 उर्वरकों के नमूने लिए। टीम की सूचना पर प्रतिष्ठान बंद कर भाग जाने पर छह उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान, गोदाम में उपलब्ध यूरिया, डीएपी, एनपीके आदि उर्वरकों के स्टॉक का मिलान पीओएस मशीन व अभिलेखों के अनुसार किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम में अपर जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार, राजवीर सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, गिरीश चंद उप कृषि निदेशक बिजनौर, पीएन सिंह जिला गन्ना अधिकारी, मनोज रावत जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जितेंद्र कुमार जिला उद्यान अधिकारी शामिल रहे।
-- -- -- -- -
-पुरानी पेंशन के लिए 21 को मौन धरना
बिजनौर। पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच शाखा बिजनौर द्वारा पुरानी पेंशन को लेकर 21 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर गांधी मूर्ति के समक्ष गांधी पार्क में एक दिवसीय मौन धरना दिया जाएगा। धरना उपरांत प्रधानमंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। यह जानकारी देशराज सिंह जिला संयोजक पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच बिजनौर ने दी।