फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Officers did not reach the meeting of Kshetra Panchayat

ब्लॉक प्रमुख ने निरस्त की बैठक, अधिकारियों पर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया

Thu, 23 Jun 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Officers did not reach the meeting of Kshetra Panchayat
क्षेत्र पंचायत की बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन

नजीबाबाद। क्षेत्र पंचायत की बैठक में अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने रोष व्यक्त किया। गुस्साए ब्लॉक प्रमुख ने बैठक निरस्त करते हुए अधिकारियों पर विकास के प्रति उदासीन रवैैया अपनाने का आरोप लगाया।

बृहस्पतिवार को ड्वाकरा हॉल में ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों के सम्मुख विकास कार्यों में आ रही परेशानियों का विभागीय अधिकारियों से निस्तारण कराना था, लेकिन सूचना के बाद भी अधिकांश अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचे, जिसपर क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने रोष व्यक्त किया। ग्राम प्रधानों का कहना है कि अधिकारियों के उदासीन रवैये के कारण ग्राम पंचायतों में अधिकांश विकास कार्य अधूरे पड़े हैं, समस्या के निस्तारण से बचने के लिए अधिकारी बैठक में नहीं आते हैं। ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने बैठक निरस्त करते हुए अधिकारियों पर विकास कार्यों के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जल्द ही संबंधित अधिकारियों के खिलाफ डीएम कार्यालय को शिकायत पत्र भेजा जाएगा। बैठक में बीडीओ विजय कुमार यादव, पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी, एडीओ राकेश कुमार, कृषि विभाग के जेई श्याम सिंह पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed