{"_id":"6114145b8ebc3e2a3b12c3ca","slug":"officers-chapel-will-be-set-up-at-vidurkuti-the-administration-has-made-preparations-bijnor-news-mrt551484719","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदुरकुटी पर लगेगी अफसरों की चौपाल, प्रशासन ने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदुरकुटी पर लगेगी अफसरों की चौपाल, प्रशासन ने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदुरकुटी पर लगेगी अफसरों की चौपाल, प्रशासन ने की तैयारी
बिजनौर। विदुरकुटी को विकसित करने के साथ-साथ जिले के लोगों को वहां के पौराणिक महत्व से परिचित कराने के लिए जिला प्रशासन ने वहां जल्द ही अफसरों की चौपाल लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए वहां बने भवनों में एक बड़े हॉल को तैयार किया जाएगा। माना जा रहा है कि अगले महीने ही अफसरों की पहली चौपाल वहां लग सकती है, जिसमें अफसर वहां लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसके अतिरिक्त अफसर, नेता और साइकिलिंग करने वाले ग्रुप मिलकर वहां साइकिल रैली निकालेंगे। वहां के सभी पुराने भवनों को चिह्नित कर सफाई और मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। शीघ्र वहां वृद्धाश्रम शुरू होने जा रहा है।
महात्माविदुर की भूमि विदुरकुटी पर जिला प्रशासन अब कुछ ज्यादा ही मेहरबान दिखाई दे रहा है। अभी तक हुए कार्यों पर नजर डालें तो वहां विदुरवाटिका समेत बड़ी संख्या में पौधरोपण हो चुका है। वहीं पुराने भवनों की मरम्मत का काम चल रहा है, ताकि शीघ्र वहां वृद्धाश्रम को शिफ्ट कर शुरू किया जा सके। आयुर्वेदिक, पंचकर्मा, योग सेंटर बनाने के लिए भी समाजसेवियों को तलाशा जा रहा है, वहीं इसके लिए बिल्डिंग का चयन कर लिया गया है। अब यदि बात की जाए इस जगह से लोगों को जोड़ने की तो प्रशासन ने इसके लिए पूरे प्रशासनिक अमले के साथ ही वहां चौपाल लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। यह चौपाल दो तरह की होंगी, एक में जनसमस्याएं सुनी जाएंगी तो दूसरी में अधिकारी अपनी विभागीय चर्चा करेंगे। इसके लिए एक बड़े हॉल को तैयार किया जा रहा है।
साइकिल रैली भी कराने की हो रही तैयारी
प्रशासन विदुरकुटी पर 15 अगस्त या उसके बाद विदुरकुटी पर साइकिल रैली निकालने की तैयारी भी कर रहा है। इस रैली का मकसद लोगों को ध्यान विदुरकुटी पर खींचना है, ताकि उन्हें वहां के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा सके। पहली रैली के लिए आम साइकिलिस्ट के अलावा उन अफसरों की टोली तैयार होगी, जो रोजाना साइकिलिंग करते हैं।
विज्ञापन
विदुरकुटी पर काफी कार्य पहले से हो रखा है। वहां काफी भवन बने हुए हैं, उनकी मरम्मत का काम चल रहा है। जल्द ही वहां अधिकारियों की बैठक कराने की तैयारी है। साइकिल रैली की योजना भी बन रही है। जिले के लोगों को वहां के बारे में जानना चाहिए। हमारा यही प्रयास है। इस स्थान को विकसित कर बेहतरीन पर्यटक स्थल बनाने का प्रयास है - उमेश मिश्रा, डीएम