{"_id":"57546cd94f1c1bf645109404","slug":"officer-come-to-backfoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों के तेवर देख बैकफुट पर आए अफसर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों के तेवर देख बैकफुट पर आए अफसर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Sun, 05 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के बरूकी क्षेत्र में आंधी के बाद से गांव शादीपुर में बिजली आपूर्ति नहीं होने से खफा ग्रामीणों ने शादीपुर बिजलीघर पर हंगामा करते हुए धरना-प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों के प्रदर्शन को देखकर कर्मचारी एकदम बैकफुट पर आ गए और तुरंत ही गांव के पास दो खंभे भिजवाए। गांव वालों ने 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए धरना स्थगित किया। बीते शनिवार को आई आंधी से पेड़ गिरने से शादीपुर लाइन के दो खंभे टूट गए थे। हालांकि कर्मचारियों ने तो खंभा बदलना तक मुनासिब नहीं समझा। इससे आक्रोशित होकर किसान रविवार को बिजलीघर पहुंच गए और हंगामा करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
किसानों ने अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष पद्म सिंह ने कहा कि बिजली न मिलने से गांव वाले परेशान हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों पर इसका असर नहीं पड़ रहा है। जेई बिजेंद्र सिंह ने पद्म सिंह से फोन पर शीघ्र लाइन चालू कराने का आश्वासन दिया। दो खंभे भी तत्काल गांव में भिजवाए गए। किसानों ने आंदोलन स्थगित किया। शमशाद अहमद, ओमकार सिंह, महिपाल चौधरी, इरशाद खां, हबीब खां आदि रहे।