फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Observer inspected polling stations

ऑब्जर्वर ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

Thu, 28 Mar 2019 11:16 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Thu, 28 Mar 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
Observer inspected polling stations
जाफराबाद के चेकपोस्ट का निरीक्षण करते ऑब्जर्वर राजेश्वर प्रसाद मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नजीबाबाद/किरतपुर। ऑब्जर्वर राजेश्वर प्रसाद मिश्र ने एसडीएम उमेश कुमार मिश्र, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा के साथ किरतपुर-नजीबाबाद के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। ऑब्जर्वर ने प्राथमिक विद्यालय प्रथम, द्वितीय भनेड़ा, हिंदू इंटर कॉलेज किरतपुर और एमजीएम इंटर कॉलेज नजीबाबाद केंद्रों का निरीक्षण किया। मतदान प्रक्रिया के दौरान फोर्स ठहरने के स्थानों सत्यवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल और ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल का दौरान किया और यहां की व्यवस्थाओं परखा। उन्होंने लाइजनिंग अधिकारी धीरज कुमार के साथ उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित जाफराबाद चेकपोस्ट देखी। इस दौरान थाना प्रभारी नजीबाबाद संजय पांचाल, राजस्व निरीक्षक छतरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

मतदेय स्थल पर जल आपूर्ति के निर्देश दिए
नींदडू़ में एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को नींदडू़ खास के प्राथमिक विद्यालय प्रथम एवं द्वितीय और पंचायत घर के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के अतिरिक्त कमरों में बनाए गए   बूथों का निरीक्षण किया।    वाल्मीकि बस्ती में पंचायत घर के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के अतिरिक्त कमरों में पहली बार बनाए गए मतदेय    स्थल संख्या-213 एवं 214 में जलापूर्ति की स्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने जल निगम के   वाटर टैंक से सीधे आ रहे पानी   पर असंतोष जताया। ग्राम प्रधान से अतिरिक्त मोटर रखवाकर पानी की व्यवस्था सुचारु करने, भवन के मुख्य द्वार पर मिट्टी डालकर उसे दिव्यांगों का रिक्शा पहुंचे योग्य बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


‘वोटरों को परेशानी नहीं होनी चाहिए’
धामपुर में एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को कई गांवों में जाकर बूथों का निरीक्षण किया, जहां पर जो कम पाई गई। उसे दूर कराने का संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। एसडीएम का कहना है कि मतदाताओं को किसी प्रकार की कोई प्रॉब्लम नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि निर्वाचन आयोग के सख्त के आदेश है कि बूथों पर किसी भी दिव्यांग मतदाताओं को वोट डालने के लिए पहुंचने में किसी प्रकार की कोई प्रॉब्लम नहीं आनी चाहिए। रेेंपों का गहनता से निरीक्षण किया जाएगा। अब तक उनके स्तर से जो निरीक्षण किए गए है। उनमें से सभी बूथों पर रेंपों की बेहतर व्यवस्था है। एक दो स्थानों पर नहीं है। वहां पर कराने को संबंधित विभाग के अधिकारियों को अविलंब निर्माण करा रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश दिए गए है। पानी, बिजली, सफाई, शौचालयों की व्यवस्था देखी गई है। सेेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश है कि आयोग की ओर से उन्हें जो सूची उपलब्ध कराई गई है। उसका गहनता से अध्ययन कर लें और बूथों को मानक अनुरूप व्यवस्थित करने में कंजूसी कतई न बरते। एसडीएम की ओर से बृहस्पतिवार को धामपुर, स्योहारा और नहटौर के कई बूथों का निरीक्षण किया गया। इसके साथ तहसीलदार भान सिंह और लेखपालों की टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed