फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Oath of unity and integrity administered on Constitution Day

Bijnor News: संविधान दिवस पर दिलाई एकता और अखंडता की शपथ

Sun, 26 Nov 2023 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Oath of unity and integrity administered on Constitution Day
बिजनौर जजी परिसर में संविधान दिवस पर शपथ दिलाते जिला जज मदनपाल सिंह। स्रोत प्रशासन।
जजी, कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन और थानों में आयोजित हुए कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। संविधान दिवस पर एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई। जजी, कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन और थानों, नगर पालिकाओं में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जिला न्यायाधीश मदन पाल सिंह ने जजी परिसर में संविधान दिवस पर सामूहिक रूप से शपथ दिलाई। नगीना, चांदपुर व नजीबाबाद न्यायालय में भी शपथ ग्रहण हुआ। एडीजे नीलू मैनवाल ने संविधान और उसके महत्व के बारे में जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गंगा कार्तिक मेले में विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया। सचिव नीलू मैनवाल, प्रवीण देशवाल ने नौ दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी। कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में प्रशासनिक अधिकारी राजीव शर्मा ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। इस मौके पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नंद किशोर, प्रशासनिक अधिकारी अनिल कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

पुलिस लाइन में एसपी नीरज कुमार जादौन ने संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह भी मौजूद रहे। एएसपी देहात राम अर्ज ने संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय शपथ दिलाई। हल्दौर थाना परिसर में भारत संविधान दिवस पर थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने पुलिसकर्मियों को देश हित के लिए अपना कार्य पूरी कर्तव्यनिष्ठा से करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

वहीं, धामपुर में संविधान दिवस पर ईओ सुभाष कुमार ने पालिका कर्मचारियों को शपथ दिलाई। पवन कुमार, नितिन अग्रवाल, सुनील कुमार, पुष्पेंद्र सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पथ संचलन से दिया संविधान जागरूकता का संदेश

बिजनौर। मूल निवासी संघ की ओर से संविधान दिवस पर पथ संचालन का आयोजन हुआ। संविधान प्रति जागरूकता एवं संवैधानिक मूल्यों को प्रतिस्थापित करने का संदेश दिया गया। पथ संचालन विकास भवन से शुरू होकर शक्ति चौक, डाकखाना से होते हुए वापस विकास भवन पर आकर समाप्त हुआ। केयर सेंटर एवं मां गंगा दर्शन ट्रस्ट की ओर से पुष्प वर्षा की गई। इस मौके पर राजपाल सैनी, रणवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, सहदेव भारती, सुनील कुमार, गीता रानी, बबीता, भीम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed