फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nurpur Assembly: The stand of Muslims, Saini and Dalits seen united is important

नूरपुर विधानसभा : एकजुट नजर आए मुस्लिम, सैनी और दलित का रुख महत्वपूर्ण

Mon, 14 Feb 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Nurpur Assembly: The stand of Muslims, Saini and Dalits seen united is important
नूरपुर विधानसभा : एकजुट नजर आए मुस्लिम, सैनी और दलित का रुख महत्वपूर्ण
विज्ञापन

नूरपुर। विधानसभा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम वोटरों में बिखराव नजर नहीं आया, अधिकांश का रुख गठबंधन की तरफ दिखा। हिंदुओं में तमाम जाति-बिरादरी का वोट भाजपा की ओर दिखा। इनमें सैनी और दलितों में बंटवारा भी नजर आया। दलित वोट बसपा और भाजपा दोनों ओर दिखा। सैनी वोट का बंटवारा भाजपा और गठबंधन के बीच होता दिखा। गठबंधन और भाजपा मुकाबले में नजर आई। बसपा भी मुस्लिम वोट लेने और अपने परंपरागत वोट बैंक के भरोसे मुकाबले में बनी रह सकती है।
निर्धारित समय सुबह सात बजे सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव शुरू हो गया। सुबह नौ बजे तक मतदान केंद्रों पर भीड़ नजर आई और दो घंटे में करीब 8.5 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद मतदान की रफ्तार सुस्त हो गई। दोपहर के बाद मतदान में फिर तेजी आई। फतेहाबाद के बूथ संख्या 343 पर ईवीएम में खराबी आने से करीब आधा घंटा मतदान बाधित रहा। बाद में बैटरी बदलकर मशीन को ठीक किया गया। निर्धारित समय शाम छह बजे तक कई मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की लाइन लगी हुई थी।
विज्ञापन

सैनी बिरादरी के मत पाने के लिए मची होड़
भाजपा और सपा में सैनी वोटों को पाने के लिए होड़ मची रही। नूरपुर विधानसभा से करीब 30 हजार से अधिक सैनी बिरादरी के मतदाता हैं। हिंदू मतदाताओं में ठाकुर व दलितों के बाद सबसे अधिक सैनी वोट हैं। इस चुनाव में सैनी मतों को निर्णायक माना जा रहा है। सैनी वोट भाजपा का परंपरागत वोट माना जाता है, लेकिन इस बार सपा से सैनी प्रत्याशी होने के चलते इनमें बिखराव की आशंका व्यक्त की जा रही है। भाजपा व सपा ने इन वोटों को अपने पक्ष में करने के लिए पूरा जोर लगा रखा था। ऐसा माना जा रहा है कि जिस ओर सैनी बिरादरी का रुख होगा, उसी पार्टी को नूरपुर में जीत हासिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed