{"_id":"5ea465ac8ebc3e90240f6fc1","slug":"now-tigress-seen-with-cub-at-hanuman-temple-bijnor-news-mrt479180872","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हनुमान मंदिर पर शावक के साथ दिखी बाघिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हनुमान मंदिर पर शावक के साथ दिखी बाघिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब हनुमान मंदिर पर शावक के साथ दिखी बाघिन
कालागढ़। अब कालागढ़ की केंद्रीय कॉलोनी में हनुमान मंदिर प्रांगण में बाघिन अपने एक शावक के साथ नजर आई। बाघिन को वन में खदेड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने मंदिर क्षेत्र में हाथियों से गश्त कर बाघिन तलाश अभियान चलाया।
कालागढ़ में दो दिनो पूर्व संत रविदास मंदिर पर दिखाई देने वाली बाघिन अब हनुमान मंदिर प्रांगण में नजर आई। बाघिन के साथ उसका शावक भी दिखा। बाघिन मंदिर के पीछे जंगल में और उसका शावक मैग्जीन स्रोत से आ रहे स्रोत में उतर कर चला गया। जानकारी मिलने पर लोगों ने वन विभाग को जानकारी दी और समूह में मंदिर के आसपास पहुंच गए। इस दौरान मंदिर के पुजारी अनुसुईया प्रसाद मंदिर में ही रहे। रेंज अधिकारी आरके भट्ट ने बताया कि बाघिन की तलाश में संत रविदास मंदिर, हनुमान मंदिर के आसपास हाथियों की मदद से सर्च अभियान चलाया गया। बाघिन दिखाई दी। गश्ती दलों को मौके पर तैनात किया गया है। घटनास्थल कालागढ़ का मुख्य मार्ग है, जो सुरक्षा बैरियर 02 व 06 से केन्द्रीय कालोनी से होकर जाता है। बाघिन के इस इलाके में नजर आने से लोगों को सुरक्षा की चिंता सता रही है। लॉकडाउन में आवाजाही कम होने से बाघिन यहां विचरण कर रही है। बैरियर पर यह पहले भी पुलिस के सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो चुकी है।