{"_id":"6349b4df83309e0b21492981","slug":"now-there-will-be-no-wastage-of-government-money-dhampur-news-mrt6096208165","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नहीं होगा सरकारी धन का बंदरबांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नहीं होगा सरकारी धन का बंदरबांट
विज्ञापन
अब नहीं होगा सरकारी धन का बंदरबांट
धामपुर। अब बेसिक स्कूलों के हैडमास्टर विद्यालय कायाकल्प के नाम पर सरकार से आवंटित धन को खर्च करने में खेल नहीं कर सकेंगे। राज्य परियोजना शिक्षा निदेशालय के महानिदेशक के आदेश पर अब स्कूलों में गठित स्कूल प्रबंधन समिति का जीरो बैलेंस से बैंकों में खातों को खुलवाया जा रहा है। अब समिति के सदस्यों की ओर से धन विद्यालय विस्तारीकरण के लिए खर्च किया जाएगा।
खंड शिक्षा अधिकारी नगेंद्र सिंह ने बताया कि महानिदेशक के आदेश पर विभाग की ओर से प्रदेश के सभी स्कूलों के स्कूल प्रबंधन समिति के खातों को जीरो बैलेंस से खुलवाया जा रहा है। बताया गया कि पहले प्रबंधन समितियों पर सरकारी धन के बंदरबांट होने के आरोप लगते रहे हैं। धामपुर ब्लॉक में 184 स्कूल हैं। सभी स्कूलों में प्रबंधन समितियों के जीरो बैलेंस से खाते खुल चुके हैं। खातों को खुल जाने के बाद शुक्रवार को उनके द्वारा ब्लॉक के सभी हैडमास्टरों की ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बैठक ली गई। बैठक में हैडमास्टरों को निर्देशित किया गया कि समिति की ओर से खर्च राशि को ऑनलाइन अपडेट करना है।