{"_id":"650739b6661c6a561b0a5243","slug":"now-there-will-be-no-shock-on-chakkar-road-potholes-filled-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-11051-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चक्कर रोड पर अब नहीं लगेगा झटका, भरे गए गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चक्कर रोड पर अब नहीं लगेगा झटका, भरे गए गड्ढे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिला मुख्यालय की चक्कर रोड पर अब राहगीरों को झटका नहीं लगेगा। दरअसल सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाने लगा है। दीपावली तक अन्य सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का खाका तैयार हुआ है।
रविवार को चक्कर रोड पर लोक निर्माण विभाग की ओर से गड्ढों को भरने के लिए अभियान चलाया गया। विभाग के इंजीनियरों ने ढूंढ कर गड्ढों को भराने का काम किया। बता दें कि खबर प्रकाशित होने के बाद अफसरों की नींद टूटी और अवकाश का दिन होने के बाद भी गड्ढों को भरने का काम किया गया। बरसात ने जिले की सड़कों की दशा बिगाड़ दी है। तमाम जगहों पर जलभराव होने की वजह से सड़कों में गड्ढे हो गए हैं। उधर सरकार ने भी दीपावली तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। लेकिन आदेशों के धरातल पर आने में लेटलतीफी नजर आ रही थी। अब लोनिवि की ओर से गड्ढों को भरा जाने लगा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके राव ने बताया कि गड्ढों को लगातार भरा जाता है। बरसात के चलते जो नए गड्ढें बन गए थे, उन सड़कों को भी गड्ढा मुक्त किया जा रहा है।