{"_id":"5ed53ea08ebc3e90a55e5777","slug":"now-people-of-the-district-are-waiting-for-432-investigation-report-bijnor-news-mrt4843943101","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 432 जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा में हैं जिले के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 432 जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा में हैं जिले के लोग
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के लोग अब लगभग 432 जांच रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा में हैं। जिले भर से अब तक करीब 4265 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। अभी तक इनमें से कुल 100 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं, लेकिन राहत वाली बात ये है कि करीब 3733 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। वर्तमान में कुल एक्टिव पॉजिटिव केस मात्र 38 ही रह गए हैं। ये सभी मरीज मुरादाबाद के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
एक ओर जहां जिले में कोरोना वायरस की रफ्तार बढ़ती जा रही है, तो वहीं दूसरी ओर कोरोना को मात देने वालों की तादाद भी बढ़ रही है। यह इसी का परिणाम है कि अब तक जिले में निकले कुल 100 संक्रमित मरीजों में से 60 लोगों ने कोरोना को हराया है। हालांकि इससे दो लोगों की मौत भी हुई है। वर्तमान में कुल एक्टिव पॉजिटिव केस 38 ही रह गए हैं। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव बताते हैं कि सोमवार तक जिले भर के विभिन्न सरकारी अस्पतालों एवं जिला प्रशासन की ओर से बनाए गए अस्थायी आश्रय स्थलों से करीब 4265 लोगों के नोजल और थ्रॉट स्वाब लेकर जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 100 पॉजिटिव और 3733 लोगों के नेगेटिव निकलने की पुष्टि हुई है। वर्तमान में लगभग 432 जांच रिपोर्ट आनी बाकी हैं।
सीएमओ ने बताया कि अब जिले के सैंपल जांच के लिए नोएडा भेजे जाते हैं। इससे दूसरे या फिर तीसरे दिन ही जांच रिपोर्ट आ जाती हैं। इससे पूर्व जिले के सैंपल लखनऊ भेजे जाते थे, तो वहां से जांच रिपोर्ट आने में पांच से छह दिन का समय लग जाता था और लंबित रिपोर्ट की संख्या काफी बढ़ जाती थी। जब से सैंपल नोएडा जाने लगे हैं, तब से काफी राहत मिली है। जांच रिपोर्ट आने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता। लखनऊ वाली प्रयोगशाला पर प्रदेश के कई जिलों का भार रहता था, जबकि नोएडा वाली लैब पर केवल जनपद बिजनौर और गाजियाबाद के ही सैंपल की जांच होती है।