{"_id":"63504a3e6cbfae3dfc6c7585","slug":"now-panchayat-assistant-will-make-ayushman-card-bijnor-news-mrt6103410174","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पंचायत सहायक बनाएंगे आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पंचायत सहायक बनाएंगे आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब पंचायत सहायक बनाएंगे आयुष्मान कार्ड
बिजनौर। आयुष्मान कार्ड बनाने की जिम्मेदारी शासन की ओर से आशाओं को दी गई थी, लेकिन आशाएं आयुष्मान कार्ड बनाने में असफल रहीं। जिसके चलते अब पंचायत सहायक अपनी पंचायतों में आयुष्मान कार्ड बनाएंगे। इसके लिए उनकी फेस स्कैन आईडी चालू कर दी गई है। जल्द ही ग्राम पंचायत स्तर पर ही आयुष्मान कार्ड बनने शुरू हो जाएंगे।
जिले में करीब डेढ़ महीना पहले मोबाइल ऐप के जरिये फेस स्कैन करके आयुष्मान कार्ड बनाने की योजना शुरू हुई थी। तकनीकी समझ न होने की वजह से आशाएं मोबाइल से आयुष्मान कार्ड नहीं बना सकीं। इसी वजह से ही अब पंचायत सहायक आयुष्मान कार्ड बनाएंगे। जिले में सरकार की ओर सेे 14 लाख 35 हजार आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिनमें से 5,16,878 लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। जनसेवा केंद्र या कहीं और जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सभी पंचायतों के लाभार्थी अपनी ही पंचायत में पंचायत सहायक से संपर्क कर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। दीपावली के बाद पंचायत सहायक आयुष्मान कार्ड बनाना शुरू कर देंगे।
पंचायत सहायक आयुष्मान भारत ऐप के जरिए आयुष्मान कार्ड बनाएंगे। ऐप को शुरू करने के लिए दिए गए आईडी पासवर्ड को डालना होगा। जिसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी आएगा और ओटीपी डालते ही ऐप शुरू हो जाएगा। वहीं, लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड में जो मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है, वह 2011 से पहले आधार कार्ड में जुड़ा होना चाहिए।
विज्ञापन
844 पंचायत सहायक बनाएंगे आयुष्मान कार्ड
जिले के 844 पंचायत सहायकों की फेस स्कैन आईडी बन गई है। सभी पंचायतों में लाभार्थी पंचायत सहायक से ही अपने गांव में आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए पंचायत सहायकों को फेस स्कैन आईडी भी दे दी गई है। मोबाइल ऐप के जरिये फेस स्कैन कर आयुष्मान कार्ड बन जाएगा। फेस स्कैन के अलावा पंचायत सहायक थंब स्कैन से भी आयुष्मान कार्ड बना सकेंगे। थंब स्कैन आईडी बनाने के लिए 844 पंचायत सहायकों का डाटा शासन को भेज दिया गया है। जल्द ही उनकी आईडी बनकर तैयार हो जाएगी। फिलहाल वह फेस स्कैन के जरिये कार्ड बना सकते हैं।
आशाएं आयुष्मान कार्ड बनाने में अक्षम रहीं। जिसके चलते शासन की ओर से अब यह जिम्मेदारी पंचायत सहायकों को सौंपी गई है। जल्द ही उनकी ट्रेनिंग करा दी जाएगी। जिसके बाद लाभार्थियों के गांव में ही गोल्डन कार्ड बन सकेंगे
- डॉ. राजेंद्र कुमार विश्वकर्मा, नोडल अधिकारी, आयुष्मान योजना