{"_id":"610c251d8ebc3ec22d409129","slug":"now-only-36-driving-licenses-will-be-made-in-a-day-bijnor-news-mrt5506190193","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एक दिन में मात्र 36 ही बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एक दिन में मात्र 36 ही बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस
विज्ञापन

बिजनौर। शासन ने एक बार फिर से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के नियमों में बदलाव किया है। नई गाइडलाइन के अनुसार अब एक दिन में केवल 36 लोगों के ही स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस ही बनाये जाएंगे। इससे पूर्व प्रतिदिन 150 आवेदकों के स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाते थे। इससे कार्यालय में लगने वाली भीड़ से निजात मिल सकेगी।
लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनने के बाद एक से छह माह के बीच फिर से ऑनलाइन आवेदन करने पर ही संबंधित आवेदक का स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनाया जाता है। कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार ने जिले में बनने वाले स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने को लेकर फिर से नई गाइडलाइन जारी की है। इसके लक्ष्य को घटा दिया गया है। अब एक दिन में इसका लक्ष्य 150 से घटाकर मात्र 36 कर दिया है, लर्निंग लाइसेंस के लक्ष्य में कोई कटौती नहीं की गई है। अभी तक जिले में रोजाना 150 स्थायी लाइसेंस जारी किए जा रहे थे। शासन ने जब देखा कि काम अधिक गया है और कार्यालय में भीड़ बढ़ने लगी है, तो भीड़ एकत्रित होने से रोकने के लिए ऐसा किया गया है। इससे कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा बढ़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब इसके लक्ष्य को कम किया गया है, ताकि कार्यालय पर भीड़ न हो सके।
एआरटीओ प्रशासन शिवशंकर सिंह ने बताया कि नए लक्ष्य में शासन ने जिले को रोज 36 स्थायी लाइसेंस जारी करने के ही निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से जारी लक्ष्य के तहत लाइसेंस आदि का काम किया जा रहा है। लर्निंग के लिए अभी पुराना लक्ष्य ही चल रहा है। उन्होंने बताया कि शासन की गाइडलाइन के अनुरूप ही कार्य किया जाएगा।