फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Now old people will also be able to thread the needle

Bijnor News: अब वृद्ध भी डाल सकेंगे सुई में धागा

Mon, 19 Dec 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Now old people will also be able to thread the needle
अब वृद्ध भी डाल सकेंगे सुई में धागा
विज्ञापन

बिजनौर। एक उम्र के बाद हमारी आंखें सुई में धागा डालने में अक्षम हो जाती हैं, जिस कारण बुजुर्गों को सुई में धागा डालने के लिए दूसरों का सहारा लेना पड़ता है। इसी के उपाय के रूप में नूरपुर के जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों एवं छात्रा ने मिलकर एक स्मार्ट सुई बनाई। इंस्पायर अवार्ड के तहत इस प्रोजेक्ट को 23 व 24 दिसंबर को लखनऊ में होने वाली राज्य स्तरीय प्रदर्शन के लिए चयनित किया गया है।
नूरपुर के जूनियर हाईस्कूल सदरपुर के शिक्षक अमित कुमार शर्मा तथा छात्रा गरिमा के प्रोजेक्ट का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। वह लखनऊ में 23 व 24 दिसंबर को आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे। एक सप्ताह पहले मुरादाबाद में मंडल स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रोजेक्ट प्रदर्शनी उन्होंने प्रतिभाग किया था। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद से माध्यमिक व बेसिक विद्यालयों से सात छात्रों ने अपने प्रोजेक्टों के साथ प्रतिभाग किया था, जिसमें कई मॉडल प्रदर्शित किए गए थे। शिक्षक ने बताया कि उनके द्वारा एक ऐसी सुई बनाई गई है, जिसमें बुजुर्ग तथा बीमार लोग भी धागा डाल सकते हैं। उस सुई में अंधेरे में भी धागा डाला जा सकता है। उन्होंने अपने मॉडल को ‘स्मार्ट नीडल’ का नाम दिया है। उनके इस आइडिया को चयनित कर लिया गया है।
विज्ञापन

समाज के लिए वरदान
विज्ञान शिक्षक अमित कुमार शर्मा के निर्देशन में छात्रा गरिमा के द्वारा स्मार्ट सुई बनाई गई है। इस नवाचार का चयन न केवल एक जीत है। वरन भविष्य में पूरे समाज के लिए वरदान साबित होगी। मेरी शुभकामनाएं दोनों के साथ हैं - गुलशन गुप्ता, नोडल समन्वयक विज्ञान, बेसिक शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य विद्यालय भी लें प्रेरणा
जूनियर हाईस्कूल सदरपुर के प्रोजेक्ट का राज्य स्तर के लिए चयन होना बेसिक विभाग व जिले के लिए गर्व की बात है। अन्य विद्यालयों को प्रेरित होना चाहिए। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की मेहनत सामने आ रही है। इन दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं
- जयकरन यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed