{"_id":"6594538a6838a41c3401da39","slug":"now-officials-will-tell-the-corporations-activities-to-public-representatives-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-16919-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अब जनप्रतिनिधियों को अधिकारी बताएंगे निगम की गतिविधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अब जनप्रतिनिधियों को अधिकारी बताएंगे निगम की गतिविधि
Tue, 02 Jan 2024 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। परिवहन विभाग के अधिकारी अब जनप्रतिनिधियों से मिलकर डिपो की गतिविधियों को अवगत कराएंगे। बस संचालन व यात्री सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिससे यात्री सुविधाओं को बढ़ाया जा सके।
परिवहन मुख्यालय से विभागीय अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से नियमित रूप से मिलने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चालक, परिचालकों को निर्देश दिए कि बसों को खाली न ले जाएं। निर्धारित अंतराल ने बस संचालित करें। इसके अलावा यात्रियों के साथ मधुर व्यवहार रखे। जहां यात्रियों को उतरना है, वहां यात्री को उतारें। शिकायत का अवसर न दें। यात्री प्लाजा पर 20 मिनट से अधिक न रूके। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रत्येक दो महीने में जनप्रतिनिधियों से वार्ता अपर प्रबंध निदेशक को पत्र क्षेत्रीय प्रबंधक के माध्यम से भेजेंगे। बिजनौर के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज सिंह पंवार ने बताया कि मुख्यालय से जो निर्देश दिए गए हैं। उनका पालन किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों से मिलकर निगम की गतिविधियों के बारे में अवगत कराएंगे।