फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Now free ration will be distributed till December 23

सवा लाख परिवारों को दिसंबर में नहीं मिला मुफ्त का राशन

Tue, 21 Dec 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Now free ration will be distributed till December 23
अब 23 दिसंबर तक वितरित किया जाएगा मुफ्त राशन
विज्ञापन

बिजनौर। नि:शुल्क राशन बांटने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर कर दी गई है। इस माह डेढ़ लाख से अधिक परिवार फ्री का राशन लेने से वंचित ही रह गए। कई जगह नमक न होने की वजह से बाकी राशन भी नहीं बांटा जा सका।
जिले में छह लाख 23 हजार 733 पात्र परिवारों को हर माह राशन मिलता है। चार लाख 96 हजार से अधिक ग्रामीण और सवा लाख से अधिक शहरी उपभोक्ता हैं। चार लाख पांच हजार ग्रामीण व एक लाख शहरी उपभोक्ताओं को ही दिसंबर माह का राशन मिल पाया है। कोरोना काल में राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण योजना शुरू की थी। इस योजना में पात्र परिवारों को प्रति यूनिट पांच पांच किलो राशन मुफ्त दिया जाता है और एक बार पैसे में राशन मिलता है। यह योजना नवंबर तक ही चलनी थी, लेकिन केंद्र सरकार ने इसे मार्च 2022 तक के लिए बढ़ा दिया। इस माह से राशन के साथ प्रति कार्ड एक किलो चना, एक किलो नमक व एक लीटर खाद्य भी तेल दिया जा रहा है। शासनादेश के अनुसार राशन में मुफ्त मिलने वाला चना, नमक, खाद्यान्न व तेल एक ही साथ दिया जाना है। अभी कुछ दुकानों पर नमक नहीं पहुंचा है। इस वजह से उपभोक्ताओं को बाकी खाद्यान्न भी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

मूल दुकान से ही मिलता है मुफ्त राशन
मूल दुकान से ही मुफ्त वाला राशन मिलना भी कम राशन बंटने की एक वजह है। काफी लोग दूसरे जिलों या राज्यों में काम के सिलसिले में जा चुके हैं। मुफ्त का राशन लेने के लिए उन्हें अपने जिले की अपनी ही दुकान पर आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्त राशन मिलने की तारीख बढ़ाकर 23 दिसंबर कर दी गई है। उपभोक्ता निर्धारित तिथि तक हर हाल में राशन ले लें। कुछ जगह नमक की कमी सामने आ रही है जिसे पूरा किया जा रहा है। करीब 84 प्रतिशत उपभोक्ताओं को राशन बांट दिया गया है।
-ध्रुवराज यादव, जिला आपूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed