फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Now feeding starts for compensation to flood affected farmers

Bijnor News: बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजे के लिए अब फीडिंग शुरू

Fri, 27 Oct 2023 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Now feeding starts for compensation to flood affected farmers
- जिले की ब्लाॅक जलीलपुर में करीब 2900 हेक्टेयर जमीन बाढ़ से प्रभावित
विज्ञापन

- जलीलपुर क्षेत्र में 33 प्रतिशत से ऊपर बाढ़ से नुकसान का मिलेगा मुआवजा

- 2900 हेक्टेयर जमीन जलीलपुर क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित
- 33 प्रतिशत से ज्यादा फसल नुकसान पर मिलेगा मुआवजा
- 45 गांव जनपद के बरसात के दिनों में बाढ़ से थे प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में 33 प्रतिशत से ज्यादा फसल बर्बाद होने वाले किसानों को मुआवजा मिलेगा। प्रशासन ने नुकसान के सर्वे का डाटा फीडिंग का कार्य शुरू कर दिया है। बरसात के दिनों में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से वैसे तो जनपद के करीब 45 गांव बाढ़ की चपेट में थे, लेकिन अकेले चांदपुर तहसील के जलीलपुर ब्लाक क्षेत्र में बाढ़ से करीब 2900 हेक्टेयर जमीन प्रभावित श्रेणी में है।
पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में इस वर्ष अच्छी बारिश होने से नदियां उफान पर रहीं। गंगा समेत जनपद मालन, कोटा, रामगंगा आदि नदियां के पानी से बाढ़ की स्थिति बनी। विभागीय सर्वे के अनुसार नदियों के पानी से करीब 45 गांवों के किसानों की 3102.2 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई थी। इस बार मालन नदी के उफान पर आने पानी से हजारों बीघा फसल नष्ट कर दी थी।
विज्ञापन

बाढ़ का कहर जलीलपुर ब्लाक क्षेत्र के गांवों में ज्यादा रहा था। जलीलपुर क्षेत्र में करीब 2900 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। बाढ़ से प्रभावित फसलों के मुआवजे अर्थात (सरकार इनपुट सब्सिडी) के लिए चार सदस्य टीम बनाई। जिन किसानों की फसल में 33 प्रतिशत या उससे ज्यादा नुकसान का सत्यापन किया। मुआवजा देने की तैयारी में प्रशासन द्वारा डाटा फीडिंग का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे पूरा हो चुका है। अब डाटा मंगाया जा रहा है और डाटा फीडिंग का काम चल रहा है। सबसे ज्यादा चांदपुर तहसील क्षेत्र प्रभावित है। - अरविंद कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed