फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Now evaluate with new integer

अब नए पूर्णांक के साथ करना पड़ेगा मूल्यांकन

Sun, 27 Mar 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Now evaluate with new integer
अब नए पूर्णांक के साथ करना पड़ेगा मूल्यांकन
विज्ञापन

बिजनौर। बेसिक शिक्षा विभाग का अजब हाल है। परीक्षा के दौरान परिषदीय शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगाने के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर उलझाऊआदेश जारी किए गए हैं। पहले परीक्षा में प्रश्नपत्र का पूर्णांक 50 अंकित था। अब प्रश्नपत्र का मूल्यांकन 100 पूर्णांक पर करने के आदेश दिए गए हैं। कार्यालय के आदेशों में ही शिक्षक-शिक्षिकाएं भ्रमित हो रही हैं। कुछ शिक्षकों ने जिन उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पहले आदेश पर किया था। अब उन्हें नए पूर्णांक के साथ करना पड़ेगा।
परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं चल रही। परीक्षाओं के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। 31 मार्च को सभी स्कूलों में उत्सव मनाते हुए बच्चों को परीक्षाफल वितरित किये जाएंगे। परंतु इस बार परीक्षा में बार बार आदेश बदलने से शिक्षक परेशान हो रहे है। परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा आरंभ होने के समय यूपी बोर्ड परीक्षा में शिक्षकों की ड्यूटी लगने पर रिलीव होने तथा अपने स्कूलों में बच्चों के अनुपात शिक्षक रोकने को लेकर अफसरों के आदेशों से शिक्षक पैंडलूम बने रहे। अब विभाग की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर जारी हुए आदेशों में शिक्षक उलझ गए। बीएसए कार्यालय से पहले पेपर में प्रश्नों का पूर्णांक 35 नंबर की लिखित और 15 नंबर की मौखिक शामिल करते हुए कुल 50 नंबर था। अब दूसरा आदेश 100 पूर्णांक के आधार पर मूल्यांकन करने का जारी हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन

वर्जन
विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं चल रही है। पहले उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर उच्च स्तर से आदेश नहीं आया था। इसलिए जिला स्तर से 50 पूर्णांक से ही मूल्यांकन करने को कहा गया था। अब आदेश आने पर 100 पूर्णांक के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जयकरन यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed