{"_id":"5c6700e3bdec2253970c4dd6","slug":"now-do-not-hesitate-government-do-terror-strikes-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब न चूको ‘सरकार’, आतंक पर करो प्रहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब न चूको ‘सरकार’, आतंक पर करो प्रहार
Fri, 15 Feb 2019 11:41 PM IST
Deepak Sharma
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
Published by: Deepak Sharma
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में जजी चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंकते अधिवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में पुलवामा में सैनिकों पर हुए आतंकी हमले में जिलेवासियों में गुस्सा है। शुक्रवार को जिले भर में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करके उसका पुतला फूंका बताया गया। पाकिस्तान को आतंकवाद की जड़ बताते हुए इसे जलाकर राख करने की मांग की गई।
बजरंग दल द्वारा विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में शास्त्री पर भारी संख्या में हिंदू समुदाय के व्यक्ति एवं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता शास्त्री चौक पर एकत्र हुए और चौराहे के चारों ओर मानव शृंखला बनाकर शहीद जवानों के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। इसके बाद पाकिस्तान के पुतले को जूते मारते हुए नारेबाजी कर पाकिस्तान का पुतला फूंका। विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री जितेंद्र चौधरी ने कहा कि यह घटना अत्यंत ही निंदनीय व कायरता पूर्ण है। बजरंग दल के जिला सह संयोजक आदित्य चौधरी ने कहा कि उक्त घटना ने साबित कर दिया है कि पाकिस्तान और आतंकवादियों को किस भाषा में जवाब दिया जाए। इस दौरान अनिल चौधरी, सुनील वर्मा, मनोज इंजीनियर, रामपाल सिंह, राजन वर्मा, आदित्य चौधरी, संजीव चौधरी, सारांश, सुभाष, हितेश तुली, आकाश, एकांश माहेश्वरी, दीपक चौहान, प्रदीप चौहान, अभिषेक, युगदीप, सूरज शर्मा, ऋषिपाल सिंह, कन्हैया, प्रियांशु, अरविंद चौधरी, सुशील राजपूत, अमित, सूर्य प्रताप, हितेश उपाध्याय, सीतू शिवाकर, राहुल राजपूत, धीर सिंह सहित सैकड़ों बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जवानों की शहादत नहीं जाएगी बेकार
हिंदू युवा वाहिनी ने जैश ए मोहम्मद व पाकिस्तान का पुतला फूंका। संगठन मंत्री अंशुल आर्य, संकित राठी, नितिन शर्मा, हरजिंदर सिंह, रितिक त्यागी, आर्यन चौधरी, अंकुश चौधरी आदि मौजूद रहे। भारतीय हिंदू स्वाभिमान मंच के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जजी चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनीत शर्मा ने कहा कि हमारे जवानों की शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए। इसके लिए जल्द से जल्द सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। आतंकियों को समझ में आ जाना चाहिए कि भारत की ओर आंख टेढ़ी करने का अंजाम क्या हो सकता है। विजय गौड़, विनीत राजपूत, लकी चोपड़ा, शुभम मिश्र, रमेश चंद्र, अनुपम शर्मा, तरुण शर्मा, दिग्विजय, विनोद गोस्वामी, सौगंध शर्मा, सचिन आदि रहे।
विज्ञापन
उलमा ने हमले को शर्मनाक घटना बताया
नजीबाबाद में उलमा ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में जवानों पर किए गए हमले को शर्मनाक घटना बताया। उन्होंने कहा कि देश के जांबाज जवानों की शहादत का कर्ज आतंकवाद का सफाया करके ही चुकाया जा सकता है। नगर पंचायत साहनपुर के चेयरमैन मेराज अहमद के आवास पर साहनपुर क्षेत्र की मस्जिदों से जुड़े उलमा और आम लोगों की सभा हुई। पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों को आत्मघाती हमले में निशाना बनाने को कायरता पूर्ण कार्रवाई बताया। उलमा मुफ्ती जमशेद ने कहा कि कार्रवाई न काबिले बर्दाश्त है। कारी शुएब अहमद, मुफ्ती सरफराज, मुफ्ती तसलीम, कारी मोहम्मद अखलाक, हाफिज सुल्तान, मुफ्ती इरशाद ने जैश आतंकियों की नापाक हरकतों की निंदा की। उन्होंने कहा कि बढ़ते आतंकवाद को रोकने के लिए देश को एक जुट होकर मुकाबला करना होगा।
सैनिकों को बताया देश का सुरक्षा कवच
बिजनौर में शहीद सैनिकों के सम्मान में कलक्ट्रेट में शोक सभा का आयोजन किया गया। डीएम अटल कुमार राय ने कहा कि देश के सैनिक ही देश की सुरक्षा कवच होते हैं। आतंकी घटना से देश के सुरक्षा कवच को चोट पहुंची है। कहा कि देश की सेना किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सक्षम है। शोक सभा में एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश मिश्र, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, कर्मचारी नेता सुधीर वर्मा सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे। गीता नगरी स्थित शिव मंदिर में कॉलोनीवासियों ने हवन किया।
वकीलों ने आतंकवाद का पुतला फूंका
बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन की बार हॉल पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय सिंह अध्यक्षता व महासचिव नवदीप सिंह के संचालन में हुई बैठक में शहीद हुए जवानों के परिवारों को असीम दुख सहने व आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की गई। वकीलों ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया और इसके बाद जजी चौक पर आतंकवाद का पुतला फूंका। सत्यप्रकाश चौहान, यशपाल सिंह, निपेंद्र देशवाल, वरूण अग्रवाल, राकेश कुमार, गजेंद्रपाल चौहान, अतुल विक्रम आदि रहे।
विद्यार्थियों ने किया गम और गुस्से का इजहार
बिजनौर में पुलवामा में आतंकी हमले में सैनिकों की शहादत पर विद्यार्थियों ने भी रोष और गम का इजहार किया। आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। कृष्णा कॉलेज के विद्यार्थियों ने मुख्य डाकघर से कलक्ट्रेट तक कैंडल मार्च निकाला। विद्यार्थी कलक्ट्रेट पहुंचे और केंद्र सरकार को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। ज्ञापन में आतंकी घटना की घोर निंदा की गई तथा इस घटना को अंजाम देने वाले आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने तथा उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करने की मांग की गई। कैंडल मार्च में महाविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इनमे विपिन शर्मा, गोपाल स्वरूप, अमित राजपूत शामिल रहे। शहीद सैनिकों के लिए विवेक कॉलेज में शोक सभा का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर रोष जताया। शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई व उनके दुखी परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये प्रार्थना की गई। प्रबंध समिति अध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि इस तरह की घटना अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। शोकसभा में सभी विभागों के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
सैनिकों के खून का बदला खून से लेंगे
भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला फूंका। 42 जवानों के बदले 40 हजार आतंकवादियों व पाकिस्तानी सैनिकों के खून से बदला लेने की मांग की गई। नगर अध्यक्ष अंकुर गौतम, निशांत राठौड़, इंद्रराज गौड़, अवनीश कुमार, राहुल चौधरी, मानव सचदेवा, शेखर चौधरी, मनी खन्ना, संजय त्यागी, आर्यन चौधरी आदि मौजूद रहे। भाजपाइयों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। जितेंद्र राजपूत, मनोज कुमार, राजनारायण, धीरज वर्मा, नवनीत, राजीव, विपिन कुमार, डा.भुवनेंद्र चौहान, जितेंद्र राजपूत, भीष्म राजपूत आदि मौजूद रहे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देश के सभी राजनैतिक दलों को एकजुट होकर पाकिस्तान के खिलाफ जंग का एलान करना चाहिए।
पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए
जनता क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुनाथ कश्यप ने बैठक में कहा कि भारत को बिना समय गंवाए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए, कहा कि भारत की 130 करोड़ जनता शहीद जवानों के परिवार वालों के साथ है। कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर शहीद सैनिकों के सम्मान में फूलों से देश का नक्शा बनाकर और हाथों में जलती मोमबत्ती लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। परिवारों को दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह, नजाकत अलवी, पूर्व विधायक सतीश गौतम, मीनू गोयल, सुधीर पाराशर,नीरज चौधरी, हुमायूं बेग, मुनीश त्यागी, शेर सिंह, इंतेजार अहमद, उमराव सिंह, इकबाल अहमद, शमीम आदि रहे।
...पर पाकिस्तान को ठोक दो
रालोद महिला प्रकोष्ठ की बैठक में जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने कहा कि कश्मीर में आतंकियों को चौराहों पर जिंदा जमीन में गाड़ देना चाहिए। पाकिस्तान को दुनिया के नक्शे से मिटा देना चाहिए। केंद्र सरकार से कहा कि चाहे किसानों का भुगतान और दो चार महीने रोक दो पर पाकिस्तान को ठोक दो। कहा कि किसान भूखे सो सकते हैं लेकिन वीर जवानों को शहीद होते नहीं देख सकते हैं। बैठक में शीला देवी, ममता, मंतेश, राधा, मंजू, बबीता, राजकुमार, सुरेंद्र सिंह, राहुल सिंह, उदय सिंह, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ ने शहीदों की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। अध्यक्ष सुधीर विश्रोई, सचिव विशाल कुमार आदि मौजूद रहे।