फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Notice to Bilai Mill for non-payment of dues

Bijnor News: बकाया भुगतान अदा न करने पर बिलाई मिल को नोटिस

Wed, 14 Dec 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Notice to Bilai Mill for non-payment of dues
बकाया भुगतान अदा न करने पर बिलाई मिल को नोटिस
विज्ञापन

बिजनौर। गत पेराई गन्ना सत्र का संपूर्ण भुगतान नहीं करने पर गन्ना विभाग की ओर से बिलाई चीनी मिल को नोटिस जारी किया गया। बिलाई चीनी मिल ने चालू पेराई सत्र का गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया है। जबकि अन्य चीनी मिलें कर रही है। गन्ना विभाग की ओर से जारी नोटिस में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
बिलाई चीनी मिल पर गत पेराई गन्ना सीजन का करीब 86 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। गन्ना विभाग के 12 दिसंबर तक के लिए आंकड़ों के अनुसार इस चीनी मिल ने चालू पेराई सत्र में 34.36 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की है, जिसका गन्ना मूल्य का भुगतान 118 करोड़ 54 लाख रुपये है। चीनी मिल ने इस सत्र में खरीदे गन्ने का भुगतान अभी नहीं किया है। बिलाई चीनी मिल को छोड़ दें, तो जनपद चीनी मिलें चालू पेराई सत्र में खरीदे गन्ना मूल्य का (एसएपी की दर से) भुगतान कर रही हैं। जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि गन्ना मूल्य भुगतान जिले का 83.42 प्रतिशत हो चुका है।
विज्ञापन

भुगतान नहीं होने से झेल रहे आर्थिक परेशानी
भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि समय से बिलाई चीनी मिल द्वारा भुगतान नहीं करने से किसानों को आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। घर परिवार के संचालन के साथ गेहूं बुवाई में खाद, बीज खरीदने के किसान परेशान है। चीनी मिल गत पेराई सत्र का समस्त व चालू सीजन का जल्द भुगतान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलाई चीनी मिल को समय पर गत पेराई सत्र का 86 करोड़ रुपये बकाया भुगतान नहीं करने व चालू पेराई सत्र में खरीदे गन्ने का 118 करोड़ 54 लाख भुगतान करने को नोटिस जारी किया गया। समय पर भुगतान न करने पर कार्यवाही की जाएगी
- पीएन सिंह, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed