{"_id":"68b9e08734225c29a506c334","slug":"notice-to-14-panchayat-secretaries-for-negligence-in-resolving-complaints-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-159205-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर 14 पंचायत सचिवों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर 14 पंचायत सचिवों को नोटिस
Fri, 05 Sep 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
धामपुर। खंड विकास अधिकारी त्रिलोकचंद ने आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का निस्तारण नहीं करने पर ब्लाॅक क्षेत्र के सभी 14 पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किए हैं।
बीडीओ ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल की दर्ज शिकायतों का निदान गुणवत्तापरक निर्धारित समय में सही प्रकार से हो जाना चाहिए, लेकिन पंचायत सचिव इसमें लापरवाही बरत रहे हैं। बार-बार अवगत कराने के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक में 97 पंचायतों में 14 सचिव कार्यरत हैं, उनके स्तर से सभी को नोटिस जारी किए गए हैं। हिदायत दी कि वह पोर्टल पर दर्ज प्रत्येक शिकायत को गंभीरता लें। गुणवत्ता परक, निर्धारित समय के भीतर निस्तारण करें। निस्तारण में कहीं दिक्क्त आती है तो इसके बारे में अधिकारियों को रिपोर्ट देकर अवगत कराएं, जिससे उनके स्तर से हस्तक्षेप कर निदान कराया जा सके।