फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Notice issued to the accountant

महिला से मारपीट करने के आरोपी लेखपाल को नोटिस जारी

Sun, 05 Jan 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to the accountant
धामपुर। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने लेखपाल द्वारा महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में वायरल वीडियो प्रकरण की जांच तहसीलदार चंद्रकांता को सौंपी है। तहसीलदार को निर्देशित किया कि वह जल्द से जल्द इस प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट उन्हें सौंपे।
विज्ञापन

शुक्रवार को धामपुर तहसील में उस समय बखेड़ा खड़ा हो गया था, जब शेरकोट परगने के लेखपाल सतेंद्र कुमार से शेरकोट थाने के गांव हरेवली निवासी राजकली पत्नी सुरेश सिंह जमीन का पट्टा कराने के नाम पर दी गई 80 हजार रुपये की रकम को वापस करने की मनुहार कर रही थी। इस दौरान लेखपाल ने लेखपाल ने महिला के साथ धक्की मुक्की करते हुए मारपीट भी की थी। किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। मामले के संज्ञान में आने पर एसडीएम ने प्रकरण की तहसीलदार चंद्रकांता को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि तहसीलदार को निर्देश दिए है कि वह मामले की विस्तार से जांच करें, जिससे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकें। आरोपी लेखपाल की सितंबर 2019 में स्योहारा परगने में सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ग्रामीणों से रिश्वत लेने के आरोप में वीडियो वायरल हो चुकी है। हाल में एसडीएम ने आरोपी को सुधार की कड़ी चेतावनी के साथ बहाल किया था। तहसीलदार चंद्रकांता का कहना है कि उन्होंने आरोपी लेखपाल को स्पष्टीकरण नोटिस जारी कर दिया है। एक सप्ताह में संतोषजनक जबाव न देने पर कार्रवाई की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed