{"_id":"5e3475238ebc3e7da4650fdd","slug":"notice-issued-to-six-sugar-mills-for-non-payment-bijnor-news-mrt4666050130","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान न करने पर छह चीनी मिलों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान न करने पर छह चीनी मिलों को नोटिस जारी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की छह चीनी मिलों को वर्तमान पेराई सत्र का शत प्रतिशत भुगतान न करने पर नोटिस जारी किया गया है। इन मिलों ने इस साल का भुगतान लटका रखा है।
चीनी मिलों का आधा पेराई सत्र पूरा हो चुका है। जिले की बुंदकी, बहादरपुर व सहकारी क्षेत्र की नजीबाबाद चीनी मिल किसानों को समय से भुगतान कर रही हैं, लेकिन जिले की बाकी छह चीनी मिलें समय से भुगतान नहीं कर रही हैं। इन चीनी मिलों को प्रशासन ने नोटिस जारी कर जल्द से जल्द भुगतान करने के लिए कहा है। भुगतान न होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इनमें से कई चीनी मिलों को बैंकों से सीसीएल मंजूर हो गई है। चांदपुर चीनी मिल ने पिछले पेराई सत्र का शत प्रतिशत भुगतान कर दिया है। अब चीनी मिल चालू पेराई सत्र में भुगतान करेगी। बिजनौर चीनी मिल ने पिछले सत्र का भुगतान अब तक नहीं किया है। मिल पर अब भी पिछले पेराई सत्र का 9.8 करोड़ रुपया बकाया है।
मिल बकाया
धामपुर 34.47
स्योहारा 69.15
बिलाई 175.98
बरकातपुर 95
चांदपुर 68.99
बिजनौर 45.29
कुल बकाया 488.88
नोट:आंकड़े करोड़ रुपये में हैं।
----
बनाया है पूरा दबाव
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार भुगतान के लिए चीनी मिलों को नोटिस जारी किए गए हैं। भुगतान के लिए चीनी मिलों पर पूरा दबाव बनाया गया है।