फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Notice issued to many traders, stir

लॉक डाउन का उल्लंघन करने के मामले में कई व्यापारियों को नोटिस, हड़कंप

Thu, 14 May 2020 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to many traders, stir
कई व्यापारियों को नोटिस जारी, हड़कंप
विज्ञापन

धामपुर। पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार रस्तोगी ने बताया कि पालिका की ओर से लॉकडाउन का उल्लंघन के आरोप में आधा दर्जन मेडिकल स्टोर, गारमेंट और कपड़े की दुकान करने वालों, खाना बनाकर होम डिलीवरी करने वालों को नोटिस जारी किए गए हैं। हिदायत दी है कि लॉकडाउन के चलते यदि एडवाइजरी के अनुरूप पालन नहीं होगा तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ईओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को पालिका की ओर से दीवान मेडिकल, बालाजी मेडिकल, संजीवनी, चावला, कुमार को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने के आरोप में नोटिस जारी हुआ है। पाबंदी के बाद भी दुकानों को खोलने के आरोप में गर्ग गारमेंट्स, खालसा क्लाथ हाउस, रमेश कचरी व स्वीट्स भंडार आदि को नोटिस जारी हुआ है। ईओ ने बताया कि कई ऐसे लोगों को भी नोटिस जारी हुए हैं जो बगैर परमिशन के व्यंजन होम डिलीवरी कर लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। ईओ ने मंडी सचिव कृषि उत्पादन मंडी समिति को भी नोटिस जारी किया है, जिसमें आदेश दिया है कि वह स्वयं मास्क लगाएं, दस्ताने पहनें, सैनिटाइजर के साथ सब्जी मंडी का निरीक्षण कर ग्राहकों और आढ़तियों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed