फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Note that in the life of the ladder dredge

नोट के झाम में गई जान

Thu, 10 Nov 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 10 Nov 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़ में निजी अस्पताल में तीमारदारों के पास नए नोटों की व्यवस्था नहीं होने की वजह से एक वृद्धा की जान पर बन आई। समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण महिला अकबरी बेगम (97) की मौत हो गई। इस घटना से नाराज परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। हालांकि प्रबंधन के आगे परिजनों के एक नहीं चली। परिजन वृद्धा के शव को लेकर घर लौट आए। 
विज्ञापन

नगर निवासी शेख मुहम्मद आदिल ने बताया कि उनकी माता अकबरी बेगम की बुधवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें सीधे कार से लेकर काशीपुर पहुंच गए। परिजनों ने वृद्धा को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। चिकित्सकों  ने परिजनों को दवाई लिखकर दे दी। परिजन मेडिकल स्टोर पर दवा लेने पहुंचे। मेडिकल स्टोर पर मौजूद स्टाफ ने वृद्धा के परिजनों से पांच सौ व हजार के नोटों को लेने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन

इस पर वृद्धा के परिजनों ने घर पर सूचना देकर रकम मंगाई। घर  से परिवार के सदस्यों के अस्पताल पहुंचने से पहले ही वृद्धा की मौत हो गई। इस पर वृद्धा के परिजनों  ने अस्पताल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए हंगामा किया।  अस्पताल प्रबंधन के समझाने  पर परिजन बिना किसी कार्रवाई  के शव घर लेकर आ गए। परिजनों ने बृहस्पतिवार की सुबह वृद्धा को सुपर्द-ए खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed