फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Not only looted the elders but also the deposited capital of the poor was gone

बड़े तो लूटे ही गरीबों की भी चली गई जमा पूंजी

Thu, 13 Jan 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Not only looted the elders but also the deposited capital of the poor was gone
बड़ों को तो लूटा ही गरीबों की भी चली गई जमा पूंजी
विज्ञापन

गौरव गोयल
नगीना। अल फैजान म्यूचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड के संचालक फैजी द्वारा खातेदारों के करोड़ों रुपये की नकदी व जेवरात लेकर फरार हो जाने के बाद नगीना के मध्यम व निम्न श्रेणी के कई लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। नगीना व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के कई लोगों की मुस्लिम फंड बंद होने के बाद जमा रकम डूबने से कमर टूट गई।
मंगलवार सवेरे से मुस्लिम फंड बंद होने व नगीना के लोगों की करोड़ों की रकम डूबने की चर्चा नगर के हर चौराहे पर खूब हो रही है। उधर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अब्दुल कय्यूम राईन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायतीपत्र में अल फैजान म्यूचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड के सभी संचालकों, कर्मचारियों व एजेंटों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे का कहना है कि इस मामले में अब तक 175 लोगों की तहरीर प्राप्त हो गई है। आरोपियों के घरों पर दबिश दी जा रही है, लेकिन अभी सभी फरार है। (संवाद)
विज्ञापन

सभी एजेंट ने पुलिस महानिदेशक से की शिकायत
अल फैजान शाखा के संचालक ने लोगों का रुपये शाखा में एकत्र कराने के लिए करीब 16 एजेंट नगीना व आसपास के देहात क्षेत्र में छोड़ रखे थे। बताया जाता है कि यह सभी प्रतिदिन लोगों से रुपया एकत्र कर शाखा में जमा करते थे। सभी एजेंट ने पुलिस महानिदेशक लखनऊ को भेजे गए शिकायतीपत्र में कहा कि अल फैजान शाखा के संचालक फैजी ने जनता के करीब 15-16 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रलोभन में आकर हुए ठगी के शिकार
अल फैजान शाखा के एक एजेंट ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि शाखा में खातेदारों को मोटा ब्याज देकर खाता खुलवाने व एफडी बनवाने के लिए प्रलोभन दिया जाता था। एजेंट ने बताया कि शाखा में 50 हजार रुपये की 5 साल की एफडी पर करीब 32 हजार ब्याज दिया जाता था। बताया कि प्रतिदिन कलेक्शन वाले खाते में 3 वर्षों तक 50 रुपये प्रतिदिन जमा करने पर खातेदार को करीब 7 हजार रुपये का ब्याज मिलता था। एजेंट की माने तो इन सब लाभकारी योजनाओं ने लोगों को ठगी का शिकार बनाया।
कई व्यापारियों की भी जमा थी मोटी रकम
अल फैजान म्यूचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड शाखा के बंद हो जाने के बाद आम लोगों के साथ-साथ ऐसे तमाम बड़े लोगों के चेहरे पर भी पसीना आ गया, जिन्होंने सरकार की निगाहों से बचने के लिए राष्ट्रीय कृत बैंकों के बजाय इस शाखा में अपनी मोटी रकम जमा करने का फैसला किया था। सूत्रों की अगर मानें तो नगीना के कई बड़े व्यापारियों की काफी मोटी रकम इस शाखा में जमा थी। हालांकि अभी जिन लोगों की मोटी रकम डूबी है। ऐसी सभी लोग पुलिस को तहरीर देने से बचते नजर आ रहे हैं।

जेवर और नकदी भी गई
एक प्रतिष्ठान पर मात्र 3500 रुपये की मासिक नौकरी कर परिवार पालने वाली नगर के मोहल्ला कस्बा निवासी सुमन ने बताया कि उसने अपने बीमार पति के इलाज के लिए एक तोला सोने के जेवरात जमा कर 16 हजार रुपये ब्याज पर उधार लिए थे, जबकि 3 साल की अवधि के लिए खोले गए डेली कलेक्शन के खाते में उसके करीब 21 हजार रुपये जमा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed