फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   not badlen hain ab desh badlega : bansal

नोट बदले हैं, अब देश बदलेगा ः बंसल

Mon, 28 Nov 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Nov 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
not badlen hain ab desh badlega : bansal
बिजनौर के डीएवी कॉलेज में भाजयुमो के सम्मेलन में मंचासीन अतिथिगण। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने सूबे की सपा सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि 15 सालों में केवल कुछ लोगों और कुछ गांवों का ही विकास हुआ है। प्रदेश में नौकरियों में जाति विशेष लोगों को केवल वरीयता दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी करके मायावती, मुलायम और अखिलेश की काली दौलत को रद्दी कर दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  अभी नोट बदले हैं, अब देश भी बदलेगा। रविवार को डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चे के सम्मेलन में सुनील बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश लखनऊ में मेट्रो का कॉस्मेटिक मेकअप करके विकास के झूठे दावे कर रहे हैं। यहां के युवा दूसरे राज्यों में टैंपू चलाने को मजबूर हैं। सपा सरकार ने नौकरी में जाति विशेष के युवाओं को प्राथमिकता दी। 
विज्ञापन


उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी दो करोड़ की गाड़ी में बैठकर जब नोट बदलने गए, तो बैंक कैशियर ने उनके एक-एक नोट को चेक किया। राहुल गांधी को रोबोट प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह के दस साल के कार्यकाल में पानी, सिलेंडर, खाद और बीज के लिए लगी लाइन नहीं दिखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नोटबंदी से जनता को नहीं नेताओं को तकलीफ हो रही है। भाजपा प्रदेश में सरकार बनाकर सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन करेगी। वेस्ट के यूपी मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि 15 साल से प्रदेश बेहाल है। 54 हजार बलात्कार व छेड़खानी की घटनाएं प्रदेश के थानों में फाइल हो चुकी हैं। अपराध का ग्राफ बढ़ा है।


भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री व वेस्ट यूपी प्रभारी डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि भाजपा ही प्रदेश का विकास कर सकती है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया व संचालन संयोजक रंजीत सिंह व तिलकराज सैनी ने किया। प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी, महावीर सिंह, सांसद भारतेंद्र सिंह व डॉ. यशवंत सिंह, विधायक लोकेंद्र , ओमकुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन त्यागी, कमलेश सैनी, हेमेंद्र पाल, राजेंद्र, राममोहन अग्रवाल, हरजिंदर कौर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नीरज शर्मा, दीपक गर्ग मोनू, राजीव अहलावत आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed