{"_id":"64ad9e0d81e23d2f9e06a013","slug":"normal-life-affected-due-to-rain-and-waterlogging-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-2046-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: वर्षा और जलभराव से जनजीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: वर्षा और जलभराव से जनजीवन प्रभावित
Tue, 11 Jul 2023 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद की अजमल खां रोड पर जलभराव।
फोटो-11एनजेडबी01ए, 01बी, 01सी, 01डी
नजीबाबाद/ जलालाबाद। क्षेत्र में भारी वर्षा से मालन नदी का जलस्तर बढ़ने से कछियाना सहित कई क्षेत्र प्रभावित रहे। हाईवे से जुड़े प्रमुख संपर्क मार्गों पर जलभराव से यातायात प्रभावित रहा। नगर के संपर्क मार्ग और मकानों में भी पानी भरने से विद्यार्थियों और राहगीरों को परेशानी हुई। क्षेत्र में मंगलवार सुबह से ही रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। आजाद चौक क्षेत्र में जलभराव से यातायात पर असर पड़ा। कोटद्वार मार्ग पर सेंट मेरी हॉस्पिटल के निकट भारी जलभराव से राहगीर परेशान रहे। मोहल्ला मुगलूशाह, मकबरा, वाहिद नगर सहित कई क्षेत्रों में संपर्क मार्गों और मकानों में पानी आने से विद्यार्थी और क्षेत्रवासी परेशान रहे। मालन नदी का जलस्तर बढ़ने से कछियाना और खैरूल्लापुर क्षेत्र में सब्जी की फसल को भारी नुकसान पहुंचा। कछियाना क्षेत्र में कई मकानों और संपर्क मार्गों पर पानी भरने से क्षेत्रवासियों को परेशानी हुई।