Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nomination, kidnapping and evening with Saakendra

नामांकन, अपहरण और शाम को साकेंद्र के साथ

Mon, 12 Mar 2018 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 12 Mar 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
Nomination, kidnapping and evening with Saakendra
मोनिका व उनके पति वीर सिंह के साथ धक्का-मुक्की करते साकेद्र के समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए साकेंद्र चौधरी व मोनिका ने अपने पर्चे दाखिल किए। इस दौरान भारी गहमागहमी रही। मोनिका के पर्चा दाखिल करके बाहर आते ही वहां मौजूद युवकों ने मोनिका को पुलिस की मौजूदगी में अगवा कर लिया और फरार हो गए। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुंवर उदयन वीरा के साथ भी बदसलूकी की व पूर्व सेक्रेट्री छतरपाल सिंह के साथ मारपीट की। इस घटना को लेकर काफी देर तक हंगामा मचा रहा। बाद में मोनिका अगवा करने की बात से पलट गईं । कहा कि उनका किसी ने अपहरण नहीं किया। मोनिका इस दौरान साकेंद्र चौधरी के पाले में मौजूद रहीं। 
विज्ञापन

जिला पंचायत के चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से गहमागहमी चल रही थी। सोमवार को साकेंद्र चौधरी जजी मार्ग स्थित बैंक्वेट हॉल से अपने समर्थकों के साथ जुलूस की शक्ल में अपना पर्चा दाखिल करने पहुंचे। साकेंद्र चौधरी के समर्थक खूब नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान साकेंद्र चौधरी के साथ भाजपा के कई नेता भी रहे। कलक्ट्रेट पहुंचकर साकेंद्र चौधरी ने अपना पर्चा दाखिल किया। बाद में वापस जजी मार्ग स्थित बैंक्वेट हॉल पर आ गए। साकेंद्र चौधरी के पर्चा दाखिल करने के बाद किसी और के पर्चा दाखिल करने आने की उम्मीद नहीं थी। कलक्ट्रेट के गेट को खुला छोड़ दिया गया। वहां से पुलिस फोर्स भी हट गई। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उदयन वीरा अपनी कार से जिला पंचायत सदस्य मोनिका का पर्चा दाखिल कराने कलक्ट्रेट लाए। उन्होंने अपनी कार एडीएम कोर्ट के पास खड़ी की। मोनिका का पर्चा दाखिल कराने अंदर चले गए। पर्चा दाखिल कराकर बाहर आए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्यों के साथ मोनिका के पति वीर सिंह भी कलक्ट्रेट पहुंच गए। कुछ जिला पंचायत सदस्य उदयन वीरा के साथ बदसलूकी करने लगे। पूर्व सेक्रेट्री छतरपाल सिंह कलक्ट्रेट के बाहर अपनी कार खड़ी करके कलक्ट्रेट के अंदर उदयन वीरा के पास पहुंचे। उदयन वीरा ने वहां मौजूद पुलिस से कहा कि उनकी गाड़ी को अंदर लाया जाए। अगर वे बाहर गए तो उनके साथ मारपीट हो सकती है। मोनिका के पति वीर सिंह ने कहा कि उनके साथ बाहर चलें। कोई बदसलूकी नहीं करेगा। उदयन वीरा मोनिका को लेकर कलक्ट्रेट के बाहर चल दिए। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में कुछ युवक मोनिका को अगवा करके अपने साथ ले गए। कुछ लोगों ने पूर्व सेक्रेट्री छतरपाल सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। सपा कार्यालय के बाहर से मोनिका को कार में बैठाकर ले गए। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा मचा रहा। उदयन वीरा वहां से चले गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मोनिका की तलाश में जुट गई। एसपी सिटी दिनेश सिंह पुलिस बल के साथ जजी मार्ग स्थित बैंक्वेट हॉल पहुंचे तो साकेंद्र चौधरी के समर्थकों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को देख वे इधर-उधर भागने लगे। बैंक्वेट हॉल में मोनिका नहीं मिलीं। एसपी सिटी वहां मोनिका को सही सलामत सामने लाने को कह आए। थोड़ी देर बाद मोनिका ने गांव आदमपुर में ग्राम प्रधान विनोद के आवास पर बुलाई प्रेस वार्ता में कहा कि उनका कोई अपहरण नहीं हुआ। अपनी मर्जी से नामांकन कराया है। उनका अपहरण होने की बात गलत है। मोनिका अपने पति वीर सिंह के साथ साकेंद्र चौधरी के साथ हो गईं। वहां साकेंद्र चौधरी समेत तमाम उनके समर्थक भी मौजूद रहे। इसके बाद वीर सिंह व मोनिका उनके साथ चले गए। 
विज्ञापन


मोनिका को देख साकेंद्र खेमे में खलबली 
साकेंद्र चौधरी निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष न बन सकें इसलिए मोनिका का पर्चा दाखिल कराया गया है। मोनिका अपने पति वीर सिंह के साथ पिछले कई दिनों से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उदयन वीरा के संपर्क में थीं। रविवार रात यह दोनों साकेंद्र चौधरी के साथ आ गए। सबको पता चल गया कि मोनिका व वीर सिंह साकेंद्र के साथ चले गए हैं। सोमवार को अचानक घटनाक्रम बदला और वीर सिंह की पत्नी उदयन वीरा के खेमे में चली गईं। इतना ही नहीं उनके साथ अपना पर्चा दाखिल कराने आ गईं। यह देख साकेंद्र चौधरी के खेमे में खलबली मच गई। तब जाकर मोनिका को साकेंद्र चौधरी के समर्थक अपने पाले में करने के लिए उठाकर ले आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने नहीं उतारा चुनाव में प्रत्याशी 
भाजपा ने चुनाव में किसी भी प्रत्याशी को मैदान में नहीं उतारा। जिला पंचायत सदस्य साकेंद्र चौधरी काफी दिनों से चुनाव की तैयारी में लगे थे। वे भाजपा का टिकट भी मांग रहे थे। पर भाजपा में शामिल नहीं होने के कारण उन्हें टिकट नहीं मिला। भाजपा का एक खेमा साकेंद्र चौधरी का चुनाव लड़ाने में लगा था। भाजपा ने चुनाव में कोई पत्ते नहीं खोले। चुनाव मैदान में साकेंद्र चौधरी ही दिखाई दिए। कुछ भाजपा नेता कह रहे थे कि चुनाव जीतने के बाद साकेंद्र चौधरी भाजपा में शामिल हो जाएंगे। 

चप्पे चप्पे पर रही पुलिस 
नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रही। सिविल लाइन चौकी व विकास भवन के बाहर बैरियर लगाए गए थे। कलक्ट्रेट गेट पर भारी पुलिस बल तैनात था। पर्ची दाखिल करने के अलावा किसी और को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed