{"_id":"6706e54b6689d8e25e0620f6","slug":"nomination-for-the-post-of-97-directors-of-sugarcane-committees-today-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-133184-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गन्ना समितियों के 97 संचालक पद के लिए नामांकन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गन्ना समितियों के 97 संचालक पद के लिए नामांकन आज
विज्ञापन
-जनपद में 3540 डेलीगेट (मतदाता) वोट से चुनेंगे करीब 97 संचालक
-सभी नौ गन्ना समितियों में चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी दुरुस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले की नौ गन्ना सहकारी समितियों के संचालक पद के लिए नामांकन पत्र बृहस्पतिवार यानी आज जमा किए जाएंगे। सभी गन्ना समितियों के 3540 डेलीगेट करीब 97 संचालकों का चुनेंगे। चुनाव को लेकर प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की। सहकारी गन्ना विकास समितियों में प्रबंध कमेटी के निर्विरोध सदस्य बनने के लिए कई दावेदार अपनी राजनीति गोटियां बिछा रहे हैं।
सहकारी गन्ना विकास समितियों में प्रबंध कमेटी के चुनाव की राजनीति दिनोंदिन गर्मा रही है। प्रबंध कमेटी के संचालक पद के लिए बुधवार को डेलीगेट मतदाता सूची पर आई आपत्ति का निस्तारण एवं अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया गया। गन्ना समितियों के संचालक पद पर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन आज बृहस्पतिवार को दाखिल होंगे।
चुनाव अधिकारी के अनुसार 11 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच व वैध नाम निर्देशन का प्रदर्शन होगा। 14 अक्तूबर को नामवापसी होगी। इसी दिन जिन संचालक सर्किल में चुनाव होगा। वहां के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह वितरण किए जाएंगे। जिले की सभी समितियों में संचालक पद के लिए मतदान 16 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
मतदान समाप्त होने के उपरांत मतगणना शुरू हो जाएगी। गतगणना के उपरांत निर्वाचन परिणाम की घोषणा किया जाएगा। सभी समितियों के सभापति व उप सभापति व अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन की कार्यवाही 17 अक्तूबर को होगी।
बिजनौर समित में 508 डेलीगेट चुनेंगे 11 संचालक
जिला मुख्यालय पर बिजनौर किसान सहकारी गन्ना विकास समिति में 508 डेलीगेट चुने गए हैं। समिति के यह डेलीगेट मतदाता 11 संचालकों का चयन करेंगे। राजनीतिज्ञों के अनुसार बिजनौर की समिति में कई संचालक निर्विरोध चुने जाने की जुगत बैठा रहे हैं।
-- -- -- --