{"_id":"5dcaef018ebc3e5b181618f2","slug":"noida-s-female-players-dominate-the-finals-bijnor-news-mrt4532474134","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेबल टेनिस प्रतियोगिता में चौथे दिन नोएडा की खिलाड़ियों का दबदबा रहा।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेबल टेनिस प्रतियोगिता में चौथे दिन नोएडा की खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन
नूरपुर में टेबल टेनिस प्रतियोगिता में खेलते प्रतिभागी।
- फोटो : BIJNOR
फाइनल में नोएडा की महिला खिलाड़ियों का रहा दबदब
नूरपुर (बिजनौर)। आरआर पब्लिक स्कूल में चल रही सीबीएसई राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के चौथे दिन नोएडा की महिला खिलाड़ियों का दबदबा रहा। बालभारती पब्लिक स्कूल नोएडा की खिलाड़ी सभी पर भारी पड़ीं और एक के बाद एक मुकाबला जीतकर अपना दबदबा कायम रखा।
अंडर-17 बालिका वर्ग के क्वाटर फाइनल मुकाबले में बालभारती पब्लिक स्कूल नोएडा की टीम ने सागर पब्लिक स्कूल मध्यप्रदेश की टीम को 3-0 से पराजित किया। दिल्ली पब्लिक स्कूल सोनीपत हरियाणा की टीम ने द साउथ इंडियन कल्चरल भोपाल मध्यप्रदेश की टीम को 3-0 से, एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल झारखंड की टीम ने नौसिगे पब्लिक स्कूल राजस्थान को 3-0, बीबीयूएल जैन विद्यालय कर्नाटक की टीम ने अवर ऑन इंग्लिश स्कूल शारजंहा यूएई की टीम को 3-0, गायत्री पब्लिक आगरा उत्तर प्रदेश की टीम ने एन सेंट मैथ्यूज पब्लिक स्कूल आंध्र प्रदेश की टीम को 3-0, एसडीबी इंग्लिश मीडियम स्कूल केरल की टीम ने आईएसडब्लू स्कूल मस्कट ओमान को बॉक ओवर में पराजित किया। इन्नोसेंट हर्ट स्कूल पंजाब की टीम ने आर्मी पब्लिक स्कूल झारखंड की टीम 3-0, लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल नोएडा की टीम ने दिल्ली पब्लिक स्कूल असम की टीम को 3-2 से हराकर क्वाटर फाइनल मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
अंडर-17 बालिका वर्ग के सेमी फाइनल मुकाबले में बालभारती पब्लिक स्कूल नोएडा की टीम ने दिल्ली पब्लिक स्कूल सोनीपत हरियाणा की टीम को 3-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश लिया। इसके अलावा लोटस वैली पब्लिक स्कूल नोएडा की टीम ने एसडीबी इंग्लिश मीडियम स्कूल केरला की टीम को 3-1 से पराजित किया। फाइनल मुकाबले में बालभारती स्कूल नोएडा की टीम ने लोटस वैली स्कूल नोएडा को 3-1 से हराकर जीत का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
एकल मुकाबले में गाजियाबाद ने केरला की टीम को हराया
अंडर-17 बालिका वर्ग के एकल सेमी फाइनल मुकाबले में दिल्ली पब्लिक स्कूल इंदिरापुरम गाजियाबाद की राधाप्रिया ने बीबीयूएल जैन विद्यालय बैंगलोर की स्वेता पीएम को 3-1 एवं सेंट मेरी सेंट्रल स्कूल केरल की रीवा ने द साउथ इंडियन कल्चरल स्कूल भोपाल की श्रुति को 3-2 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में दिल्ली पब्लिक स्कूल इंदिरापुरम गाजियाबाद की राधाप्रिया ने कडे़ मुकाबले में सेंट मेरी सेंट्रल स्कूल केरला की रीवा को 3-1 से पराजित कर जीत की ट्रॉफी अपने नाम पक्की की। प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता का 14 नवंबर को समापन होगा और विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन में रवेंद्र गुर्जर, संजय बंसल, टीकम सिंह, अतुल चौधरी, पुष्पेंद्र पुरुस्वानी, मनोज शर्मा, चंचल कटारिया का योगदान रहा।