फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nodal officers will increase the speed of vaccination in urban areas

नोडल अधिकारी बढ़ाएंगे शहरी क्षेत्र में टीकाकरण की रफ्तार

Fri, 01 Jul 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Nodal officers will increase the speed of vaccination in urban areas
नोडल अधिकारी बढ़ाएंगे शहरी क्षेत्र में टीकाकरण की रफ्तार
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में शहरी टीकाकरण की स्थिति को सुधारने के लिए एक नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से सीएमओ को पत्र आया है। जिसमें नोडल अधिकारी नामित करने के लिए नाम मांगा गया है। लेवल तीन के चिकित्साधिकारी को शहर में टीकाकरण की स्थिति सुधारने के लिए नामित किया जाएगा।
सरकार की ओर से सभी जिलों में टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। अब जिले में शहरी टीकाकरण को बढ़ाने के लिए एक नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा। जो जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के निर्देशन एवं एसीएमओ-एनयूएचएम के सहयोग से शहरी टीकाकरण संबंधी क्रियाकलाप करेगा। नोडल अधिकारी शहरी स्वास्थ्य समन्वयक के माध्यम से शहरी सीएचसी, पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीसीपीएम, एएनएम, आशा कार्यकर्ता के साथ समन्वय स्थापित कर शहरी टीकाकरण का संचालन करेगा।
विज्ञापन

सिटी टास्क फोर्स/अर्बन टास्क फोर्स का का गठन किया जाएगा। जिसके माध्यम से शहरी टीकाकरण को सुधारने के लिए कर्मियों का चिह्निकरण, प्रगति की समीक्षा एवं अन्य विभागों से आवश्यक लिया जाएगा। साथ ही सिटी टास्क फोर्स की हर महीने बैठक की जाएगी। सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने बताया कि शासन की ओर से शहरी टीकाकरण की स्थिति सुधारने के लिए एक नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए हैं। जिसका नाम भी शासन ने मांगा है। जल्द ही नोडल अधिकारी के लिए शासन को पत्र भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed