फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   No vaccine in Nangalsoti's primary school center

नांगलसोती के प्राथमिक विद्यालय केंद्र में वैक्सीन का टोटा, ग्रामीण परेशान

Sat, 03 Jul 2021 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
No vaccine in Nangalsoti's primary school center
नांगलसोती/नजीबाबाद। वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने के लिए ग्रामीण प्राथमिक विद्यालय केंद्र नांगलसोती के चक्कर काट रहे हैं। केंद्र पर वैक्सीन उपलब्ध न होने के कारण गामीणों को बेरंग घर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नांगलसोती से क्षेत्र के नांगलसोती, शहजादपुर, जीतपुर, हरचंदपुर, मायापुरी, चमरोला, सराय आलम, सैदपूरी समेत कई गांव जुड़े हैं। क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 15 दिन पूर्व कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराया गया था, लेकिन उसके बाद से टीकाकरण बंद कर दिया गया। शासन ने एक जुलाई से 18 वर्ष उम्र से ऊपर के सभी को बिना पंजीकरण कराएं टीका लगवाने की व्यवस्था की थी, लेकिन अभी तक टीकाकरण का कार्य शुरू नहीं हुआ। कई लोगों की टीके की दूसरी डोज लगवाने की अवधि भी पूरी हो चुकी है। ग्रामीणों जनेशपाल सिंह, मीनाक्षी गोयल, नकुल, सुरेश राजपूत, पुष्पेंद्र, राजीव कुमार, जसराम सिंह, रामपाल सिंह का कहना है कि उनके मोबाइल पर टीके की दूसरी डोज लगवाने का मैसेज आ चुका है। टीका लगवाने के लिए वे नांगलसोती के प्राथमिक केंद्र के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें केंद्र पर वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर वापस भेज दिया जाता है।
विज्ञापन

उधर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नजीबाबाद के प्रभारी डा. अजीत सिंह का कहना है कि शासन द्वारा वैक्सीन कम उपलब्ध कराई जा रही है, वैक्सीन उपलब्ध होते ही टीकाकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed